Huawei लाई 99.99% तक हवा साफ करने वाला Smart Selection 720 Full Effect Air Purifier 2, जानें कीमत

Smart Selection 720 Full-Effect Air Purifier 2 की कीमत 1599 yuan (लगभग 18,700 रुपये) है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 फरवरी 2022 16:00 IST
ख़ास बातें
  • एयर प्यूरिफायर में जबरदस्त स्टर्लाइजेशन क्षमता है।
  • इसमें कंपनी ने अल्ट्रा क्लीन फुल इफेक्ट प्यूरिफिकेशन टेक्नोलॉजी दी है।
  • इसके पहले मॉडल Air Purifier 1S को कंपनी ने 2018 में लॉन्च किया था।

यह डिवाइस 99.99% तक हवा को साफ करता है और हवा में मौजूद वायरस को खत्म करता है।

Huawei ने अपना नया Smart Selection 720 Full-Effect Air Purifier 2 लॉन्च किया है। हुवावे ने यह नया एयर प्यूरिफायर अपग्रेडेड प्यूरिफिकेशन टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है। इस नए मॉडल में Smart Selection 720 Full-Effect Air Purifier 1S के मुकाबले बेहतर प्यूरिफिकेशन कैपिसिटी और स्मार्ट कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं। Air Purifier 1S को कंपनी ने 2018 में लॉन्च किया था। इसका नया मॉडल कई मॉडर्न फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। 
 

Smart Selection 720 Full-Effect Air Purifier 2 Price, Availability

Smart Selection 720 Full-Effect Air Purifier 2 की कीमत 1599 yuan (लगभग 18,700 रुपये) है। वर्तमान में कंपनी इसके प्री-ऑर्डर पर 100 युआन का डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद इसे 1499 युआन (लगभग 17,500 रुपये) में खरीदा जा सकता है। एयर प्यूरिफायर को Huawei Mall, Jingdong और Lynx पर हुवावे के ऑफिशिअल फ्लैगशिप स्टोर से खरीदा जा सकता है। 
 

Smart Selection 720 Full-Effect Air Purifier 2 Features

Gizmochina में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, Huawei Smart Selection 720 Full-Effect Air Purifier 2 में कंपनी ने अल्ट्रा क्लीन फुल इफेक्ट प्यूरिफिकेशन टेक्नोलॉजी दी है जिसमें मशीन के भीतर और बाहर 6 प्यूरिफिकेशन साइकिल चलती हैं। इससे यह डिवाइस 99.99% तक हवा को साफ करता है और हवा में मौजूद वायरस को खत्म करता है। यह डबल एल्डिहाइड रिमूवल मेथड पर ऑपरेट होता है जिसमें एक्टिवेटेड कार्बन और एमिनो एसिड एल्डिहाइड रिमूवल क्रिस्टल का कॉम्बिनेशन काम करता है। इसका फॉर्मेल्डिहाइड CADR 300 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे तक जाता है जो रिमूवल रेट को 50 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। 

इसके अलावा एयर प्यूरिफायर में जबरदस्त स्टर्लाइजेशन क्षमता है जिसमें 254nm डीप अल्ट्रावॉयलेट और आइसोजाइम का डबल स्टर्लाइजेशन है। यह वातावरण में मौजूद जीवाणु जैसे Staphylococcus aureus, Escherichia coli, Staphylococcus आदि को 99.99% तक खत्म कर देता है। यह एयर प्यूरिफायर HarmonyOS को भी सपोर्ट करता है जिससे कई तरह के ऐप्स और कंट्रोल काम में लाए जा सकते हैं। इनमें Huawei Smart Life App कंट्रोल, Xiaoyi वॉयस कंट्रोल और स्मार्ट होम सीन लिंकेज आदि शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.