ZTE ने पहला फोल्डेबल फोन Libero Flip किया लॉन्च, Snapdragon 7 Gen 1 के साथ गजब फीचर्स से लैस

ZTE Libero Flip में 6.9 इंच की इंटरनल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2790×1188 पिक्सल है। वहीं 1.43 इंच की सर्कुलर एक्सटर्नल डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 फरवरी 2024 17:52 IST
ख़ास बातें
  • ZTE Libero Flip में 6.9 इंच की इंटरनल डिस्प्ले दी गई है।
  • Libero Flip के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • ZTE Libero Flip में 4310mAh की बैटरी दी गई है।

ZTE Libero Flip में 6.9 इंच की इंटरनल डिस्प्ले है।

Photo Credit: ZTE

ZTE ने सॉफ्टबैंक की सब्सिडियरी कंपनी Y!mobile के साथ साझेदारी में ब्रांड का पहला वर्टिकल फोल्डिंग 5G फोन ZTE Libero Flip पेश किया है। Libero Flip में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको ZTE Libero Flip के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


ZTE Libero Flip की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो ZTE Libero Flip की कीमत 63,000 येन (लगभग 34,867 रुपये) है। स्मार्टफोन पहले से ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, वहीं बिक्री 29 फरवरी, 2024 से शुरू होगी।


ZTE Libero Flip के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


ZTE Libero Flip में 6.9 इंच की इंटरनल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2790×1188 पिक्सल है। वहीं 1.43 इंच की सर्कुलर एक्सटर्नल डिस्प्ले दी गई है। यह एक्सटर्नल डिस्प्ले कई प्रकार के फीचर्स का सपोर्ट करती है, जिसमें सेल्फी के लिए कैमरा इस्तेमाल, स्टेप ट्रैकिंग, वैदर अपडेट और म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल शामिल हैं। Libero Flip में Snapdragon 7 Gen 1 मोबाइल प्लेटफॉर्म है। यह फोन 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Libero Flip में 4310mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W QC4+/PD3.0 फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। फोन को 73 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। सेफ्टी के लिए फोन IP42 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।


कैमरा सेटअप की बात करें तो Libero Flipप के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ-ऑफ-फील्ड लेंस है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन एक स्लीक बॉडी के साथ आती है। ZTE Libero Flip को 3 स्टाइलिश कलर ऑप्शन गोल्ड, व्हाइट और ब्लू में उपलब्ध है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की चौड़ाई 76mm, मोटाई 7.3mm है जो कि फोल्ड होने पर 15.5mm हो जाती है और वजन 214 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकग्निशन फीचर शामिल है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और फेलिका-कंपेटिबल NFC फंक्शन सपोर्ट के साथ कई कनेक्टिविटी ऑप्शन प्रदान करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.