3900mAh बैटरी, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला सस्ता 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

ZTE Libero 5G II स्मार्टफोन एक बजट डिवाइस है। बावजूद इसके इसमें IPX5, IPX7 और IP5X की वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ रजिस्टेंस रेटिंग आती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 नवंबर 2021 12:13 IST
ख़ास बातें
  • फोन में सेल्फी शूटर के लिए सेंटर-अलाइन्ड पंच-होल कटआउट मिलता है।
  • फोन में 6.67 इंच की FHD+ (2400×1080) डिस्प्ले मिलती है।
  • इसमें IPX5, IPX7 और IP5X का वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ रजिस्टेंस है।

फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में तीन लेंस दिए गए हैं जिसमें से 16MP का प्राइमरी लेंस है।

ZTE Libero 5G II स्मार्टफोन जल्द ही जापान में Y! मोबाइल कैरियर द्वारा रिलीज के लिए तैयार है। अभी तक इस स्मार्टफोन के ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं रिलीज की गई है। फोन में 6.67 इंच का FHD+ डिस्प्ले होगा और यह MediaTek के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस बताया जा रहा है। साथ ही फोन में वॉटर और डस्ट रजिस्टेंस भी दिया गया है। ZTE Libero 5G II एक बजट 5जी स्मार्टफोन होगा जिसमें eSIM सपोर्ट जैसी फीचर्स भी दी गई हैं। 

Gizmochina की एक रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 6.67 इंच की FHD+ (2400×1080) डिस्प्ले है जिसमें सेल्फी शूटर के लिए सेंटर-अलाइन्ड पंच-होल कटआउट मिलता है। फोन की परफॉर्मेंस का जिम्मा मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 MT6833 पर है जो कि 2.2GHz पर क्लॉक किया गया एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन की रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4जीबी की रैम दी गई है जिसके साथ 64 जीबी की स्टोरेज ऑफर की जा रही है। अतिरिक्त सिक्योरिटी के लिए फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी आपको मिल रहा है।
Advertisement

फोटोग्राफी सेक्शन की बात करें तो फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में तीन लेंस शामिल हैं जिसमें से 16MP का प्राइमरी लेंस है, एक 8MP वाइड-एंगल सेंसर और एक 2MP डेप्थ सेंसर हो सकता है। कैमरा हार्डवेयर में "सुपर नाइट मोड" और "बैकग्राउंड ब्लर शूटिंग" जैसी सॉफ़्टवेयर फीचर्स भी परोसी गई हैं। 

ZTE Libero 5G II स्मार्टफोन एक बजट डिवाइस है। बावजूद इसके इसमें IPX5, IPX7 और IP5X की वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ रजिस्टेंस रेटिंग आती है। इस तरह के बजट सेग्मेंट में ऐसी फीचर्स आना अपने आप में काफी बड़ी बात है। इसके अलावा आपको इस फोन में eSIM सपोर्ट भी देखने को मिल जाएगा। 
Advertisement

ZTE Libero 5G II में 3,900mAh की बड़ी क्षमता वाली बैटरी दी गई है जिसे USB टाइप-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। फोन जापान के de facto स्टैंडर्ड मोबाइल पेमेंट सिस्टम- Osaifu-Keitai को भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने अभी तक स्मार्टफोन के बारे में यह जानकारी नहीं दी है कि यह फोन किन किन ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही फोन दूसरे बाजारों में भी लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल फोन को जापान में उतारा गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.