जेडटीई ब्लेड वी7 और ब्लेड वी7 लाइट स्मार्टफोन की पहली झलक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मार्च 2016 11:09 IST
चीनी मोबाइल कंपनी जेडटीई ने ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में अपने नए स्मार्टफोन ब्लेड वी7 और ब्लेड वी7 लाइट लॉन्च का ऐलान किया। कंपनी ने युवाओं को खास ध्यान में रखकर बनाई गई अपनी ब्लेड सीरीज में ब्लेड वी7 और ब्लेड वी7 लाइट लॉन्च किये। हमें एमडब्ल्यूसी 2016 में इन दोनों स्मार्टफोन के साथ कुछ वक्त बिताने का मौका मिला और हमने देखी इनकी पहली झलक। आप भी वीडियो में देखें ब्लेड सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन की पहली झलक।

चीनी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी जेडीटीई के ब्लेड वी7 स्मार्टफोन की बिक्री आने वाली गर्मियों से से जर्मनी, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और स्पेन सहित दूसरे बाजारों में शुरू होगी। जेडटीई ब्लेड वी7 लाइट को सबसे पहले रूस में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इस स्मार्टफोन को जर्मनी, मेक्सिको, स्पेन और थाईलैंड में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement


जेडटीई ब्लेड वी7 में (1080x1920 पिक्सल) 5.2 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा कोर मीडियाटेक एमटी763 प्रोसेसर है। दो जीबी रैम है। फोन में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित ब्लेड वी7 डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन का डाइमेंशन 146x72.5x7.5 मिलीमीटर है और यह गोल्ड व सिल्वर कलर में उपलब्ध रहेगा।
Advertisement

यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई, 3जी, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन जैसे कनेक्टिविटी फीचर को सपोर्ट करता है।

जेडटीई ब्लेड वी7 लाइट स्मार्टफोन में स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें भी फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में (720x1280पिक्सल) 5 इंच का डिस्प्ले है और प्रोसेसर 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर मीडियाटेक एमटी 6753पी है। रैम दो जीबी है। एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्ल का रियर और फ्रंट कैमरा है। बाकी फीचर ब्लेड वी7 वेरिएंट जैसे ही हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.