ज़ेडटीई ब्लेड एस7 फोन लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 नवंबर 2015 14:59 IST
ज़ेडटीई ब्रांड ने सेल्फी के दीवानों को ध्यान में रखते हुए नया स्मार्टफोन ब्लेड एस7 पेश किया है। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस 4जी स्मार्टफोन का रियर और फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। कंपनी के ब्लेड सीरीज के नए हैंडसेट को ब्लेड एस6 का अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले थाइलैंड में लॉन्च किए जाने की जानकारी मिली है। इस के जल्द ही भारत में भी लॉन्च किए जाने की संभावना है। स्मार्टफोन की कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

ज़ेडटीई ब्लेड एस7 एक डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय डिवाइस है। यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जिसके ऊपर कंपनी के एमआईफेभर 3.2 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 5 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 441 पीपीआई। यह स्मार्टफोन 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम एमएसएम8939 स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट और 3 जीबी के रैम के साथ आएगा।  इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस ज़ेडटीई ब्लेड एस7 में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कैमरा ऐप में फेस डिटेक्शन, एचडीआर, पनोरमा और जियो टैगिंग फ़ीचर मौजूद हैं। कंपनी का कहना है कि वह एक ऐसा डिवाइस डेवलप करना चाहती थी जो सेल्फी लेने के अनुभव को और शानदार बनाएऔर वह ऐसा करने में सफल रही है। 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आएगा। फ्रंट कैमरे में पनोरमा फ़ीचर भी मौजूद है। हैंडसेट में 4जी, 3जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। हैंडसेट में भारत में इस्तेमाल हो रहे 4जी एलटीई नेटवर्क के लिए सपोर्ट मौजूद होने की जानकारी नहीं उपलब्ध है।

इसका डाइमेंशन 142 x 67 x 7.2 मिलीमीटर है और वज़न 131 ग्राम। ज़ेडटीई ब्लेड एस7 में 2500 एमएएमच की बैटरी है। हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, गायरोस्कॉप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  7. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  8. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  10. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.