ZTE Axon 40 Lite Launched: 4500mAh बैटरी, 6GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ Axon 40 Lite लॉन्च, जानें कीमत

फोन में 4,500mAh बैटरी जिसके साथ में 22.5W फास्ट चार्जिंग है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023 14:45 IST
ख़ास बातें
  • फोन रियर में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा कैरी करता है।
  • फोन में 4,500mAh बैटरी है जिसके साथ में 22.5W फास्ट चार्जिंग है।
  • सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है।

ZTE Axon 40 Lite फोन को ब्लू  और ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया गया है। 

Photo Credit: ZTE

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ZTE की ओर से Axon स्मार्टफोन सीरीज में लेटेस्ट एडिशन ZTE Axon 40 Lite के नाम से लॉन्च किया गया है। फोन में 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले है। इसमें Android 12 OS दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6GB रैम दी गई है और रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इसे कंपनी ने मैक्सिको में लॉन्च किया है। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

ZTE Axon 40 Lite Price

ZTE Axon 40 Lite की कीमत मैक्सिको में 3999 मैक्सिकन पिसो (लगभग 18,000 रुपये) है। फोन को ब्लू  और ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया गया है। 
Advertisement
 

ZTE Axon 40 Lite Specifications

ZTE Axon 40 Lite के स्पेसिफिकेशंस देखें तो इसमें 6.6 इंच एफएचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें Unisoc T616 प्रोसेसर है। कैमरा फ्रंट पर फोन रियर में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा कैरी करता है। सेकंडरी लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है। 

फोन में 4,500mAh बैटरी है जिसके साथ में 22.5W फास्ट चार्जिंग है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल जाता है। साथ ही सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। डिवाइस के डाइमेंशन 163mm x 74mm x 8.3mm हैं और वजन 182 ग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.