अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा वाला ZTE Axon 30 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ZTE Axon 30 5G को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की वही पेशकश के रूप में आता है जिसके बारे में कंपनी "अगली पीढ़ी के अंडर-डिस्प्ले कैमरा" होने का दावा करती है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 28 जुलाई 2021 17:40 IST
ख़ास बातें
  • ZTE Axon 30 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC चिपसेट से लैस है।
  • इसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है।
  • ZTE Axon 30 5G में 55W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,200mAh की बैटरी है।

ZTE Axon 30 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले है।

ZTE Axon 30 5G को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की वही पेशकश के रूप में आता है जिसके बारे में कंपनी "अगली पीढ़ी के अंडर-डिस्प्ले कैमरा" होने का दावा करती है। कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन इस नई तकनीक की बदौलत वास्तव में फुलस्क्रीन अनुभव प्रदान करता है और इसे देश में कई रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िग्रेशन के साथ उपलब्ध करवाया जाएगा। चीन में ग्राहकों के पास दो कलर ऑप्शन का विकल्प होगा। फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC प्रोसेसर से लैस है। इसके अतिरिक्त, चीनी तकनीकी दिग्गज ने घोषणा की है कि स्मार्टफोन जल्द ही अपना ग्लोबल डेब्यू करेगा।
 

ZTE Axon 30 5G price, availability

ZTE Axon 30 5G चीन में ZTE मॉल के जरिए ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसके बेस वेरिएंट 6GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 2,198 (लगभग 25,000 रुपये) है। वहीं 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,498 (लगभग 28,500 रुपये) है। जबकि 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को CNY ​​2,798 (लगभग 32,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,098 (लगभग 35,400 रुपये) है। हालाँकि, टॉप-ट्रिम ZTE Axon 30 5G मॉडल CNY 2,998 (लगभग 34,300 रुपये) की रियायती कीमत पर उपलब्ध होगा।
 

ZTE Axon 30 5G specifications

ZTE Axon 30 5G फोन Android 11 पर आधारित MyOS 11 पर चलता है। इसमें 6.92-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है जो 20.5:9 सिनेमा-ग्रेड एस्पेक्ट रेश्यो के साथ है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz का टच सैंपलिंग रेट है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, स्मार्ट पिक्सल एन्हांसमेंट और इंटेलिजेंट डिस्प्ले ऑप्टिमाइजेशन द्वारा सटीकता के लिए स्मार्टफोन एक स्वतंत्र स्क्रीन डिस्प्ले चिप से लैस है। कंपनी का कहना है कि स्क्रीन को आंखों की सुरक्षा के तीन प्रमाणपत्र भी मिले हैं।
ZTE Axon 30 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC चिपसेट से लैस है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। इसके अतिरिक्त, स्मार्टफोन को स्वदेशी रूप से विकसित मेमोरी फ्यूजन तकनीक दी गई है जो रैम को 5GB तक बढ़ाने के लिए फ्री स्टोरेज स्पेस का उपयोग करती है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो ZTE Axon 30 5G क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसे f/1.79 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल सेंसर द्वारा हाइलाइट किया गया है। रियर कैमरा सेटअप में 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी शामिल है। ZTE के अनुसार, वीडियो शूट करते समय शेक को कम करने के लिए कैमरा मुख्य कैमरा और वाइड-एंगल कैमरा से ड्यूल-वे वीडियो स्टेबिलाइज़ेशन का सपोर्ट मिलता है। फ्रंट में f/2.0 लेंस वाला 16-मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट कैमरा में पिक्सेल-बिनिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

ZTE Axon 30 5G में 55W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,200mAh की बैटरी है। एक "ट्रिपल आइस कूलिंग सिस्टम" है जिसमें एक बड़ी VC लिक्विड कूलिंग प्लेट, हाई पावर थर्मल जेल और ग्राफीन कॉपर-आधारित मिश्रित सामग्री होती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, Wi-Fi 6, USB Type-C पोर्ट और ब्लूटूथ v5.1 का सपोर्ट है। फोन का साइज 170.2x77.8x7.8 mm और वजन 189 ग्राम है। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन सितंबर में ग्लोबल डेब्यू कर सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LPG गैस सिलेंडर WhatsApp, कॉल या ऑनलाइन कैसे करें बुक, मिनटों में पूरा होगा काम
  2. Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ आया नया बजट फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन लॉन्च: नई फोल्डिंग टेक्नोलॉजी और 6000mAh बैटरी है खासियत, जानें कीमत
  3. Poco X8 Pro, X8 Pro Max भारत में लॉन्च, 9000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ जानें कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro में होंगे 200MP के 2 कैमरा, 7000mAh बैटरी!
  5. Oppo K14 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  6. Fake Traffic Challan Scam: 500 रुपये बचाने गए और गंवा दिए लाखों, ऐसे बचें इस नए साइबर स्कैम से
  7. Samsung 'Eid Special' Offer: AI फीचर्स वाले AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर Rs 20 हजार तक का कैशबैक!
  8. LPG गैस सिलेंडर के लिए Indane Gas में अपना मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट
  9. OnePlus Nord 6 टीजर लॉन्च! मिल सकती है 9000mAh बैटरी
  10. Apple Watch से जली कलाई! यूजर ने शेयर की पूरी कहानी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.