ज़ोपो स्पीड 8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 जुलाई 2016 12:04 IST
ख़ास बातें
  • ज़ोपो स्पीड 8 डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर पर चलता है
  • इस फोन में 21 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स230 कैमरा सेंसर है
  • स्पीड 8 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
चीनी स्मार्टफोन निर्माता ज़ोपो ने भारत में अपना प्लैगशिप स्मार्टफोन ज़ोपो स्पीड 8 लॉन्च कर दिया है। ज़ोपो स्पीड 8 स्मार्टफोन को भारत में 29,990 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है।  यह ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर आज से खरीदने के लिए उपलब्ध है।

ज़ोपो स्पीड 8 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें सबसे पहले मीडियाटेक डेका-कोर हीलियो एक्स20 एमटी6797 प्रोसेसर होने का दावा। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम है।
Advertisement

इसके अलावा ज़ोपो स्पीड 8 में सोनी आईएमएक्स230 सेंसर के साथ 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में 3600 एमएएच की बैटरी है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला स्पीड 8 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जो नॉन-एक्सेपेंडेबल है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी (भारतीय एलटीई बैंड सपोर्ट के साथ) के अलावा यह स्मार्टफोन ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11 एसी/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, माइक्रो यूएसबी और एफ रेडियो जैसे फीचर के साथ आता है।
Advertisement

ज़ोपो का यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। ज़ोपो स्पीड 8 का डाइमेंशन 152.5x76.35x9.8 एमएम और वज़न 164 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  2. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  3. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  4. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  6. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  7. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  8. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  9. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  10. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.