ज़ोपो कलर एफ1 में है 8 मेगापिक्सल कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर, जानें कीमत

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 सितंबर 2016 19:20 IST
ख़ास बातें
  • ज़ोपो कलर एफ1 में 5.5 इंच स्क्रीन है
  • ज़ोपो के इस फोन की सबसे अहम खासियत है इसका फिंगरप्रिंट सेंसर
  • इस फोन की कीमत 8,890 रुपये है
ज़ोपो ने कलर सीरीज़ में अपना नया एंड्रॉयड बज़ट स्मार्टफोन कलर एफ1 लॉन्च कर दिया है। ज़ोपो कलर एफ1 की कीमत 8,890 रुपये है। यह स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

डुअल सिम सपोर्ट वाले इस फोन में 5.5 इंच (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। इस फोन में एमटी6580 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। रैम 1 जीबी है। फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो ज़ोपो कलर एफ1 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी है। मेटल फ्रेम वाले इस फोन की सबसे बड़ी खासियत में से एक है रियर पर दिया गया फिंगरप्रिंट स्कैनर।

इस फोन में 3जी के अलावा कनेक्टिविटी के लिए 2जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इस फोन का डाइमेंशन 153x77.8x8.5 मिलीमीटर है। इसके अलावा इस फोन में मल्टी-अकाउंट एप्लिकेशन और बारकोड व क्यूआर कोड स्कैनर जैसे फ़ीचर भी दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.