Xolo Era 5X भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Xolo Era 5X स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें इसकी खूबियों के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2019 11:20 IST
ख़ास बातें
  • Xolo Era 5X की भारत में कीमत है 7,499 रुपये
  • Xolo ईरा 5एक्स में है एआई स्टूडियो मोड
  • Xolo Era 5X में है 3,000 एमएएच की बैटरी

Xolo Era 5X भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

Xolo Era 5X स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ज़ोलो ईरा 5एक्स की अहम खासियतों की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से और फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा Xolo Era 5X फोन एआई स्टूडियो मोड के साथ आता है। Xolo Era 5X में एचडी+ डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Era 5X में फेस अनलॉक, स्मार्ट जेस्चर, एआई बैटरी मैनेजर, मैसेज ट्रांसलेशन और ऐप एनक्रिप्शन समेत कई फीचर्स हैं। आइए अब आपको Xolo Era 5X की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Xolo Era 5X की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारतीय मार्केट में ज़ोलो ईरा 5एक्स की कीमत 7,499 रुपये है। Xolo Era 5X फोन का ब्लैक कलर वेरिएंट उतारा गया है। फोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart पर होगी। अब बात लॉन्च ऑफर्स की। 198 रुपये या 299 रुपये के रीचार्ज पर रिलायंस जियो (Reliance Jio) की तरफ से 1,200 रुपये के कैशबैक के साथ 50 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि Jio यूज़र को 5 जीबी के डेटा वाउचर अगले 10 रीचार्ज के लिए मिलेंगे।

Xolo ने जनवरी 2019 में Era 4X को लॉन्च करते समय Era 5X से पर्दा उठाया था। लेकिन उस वक्त हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता से संबंधित जानकारी सामने नहीं आई थी।
 

Xolo Era 5X स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला ज़ोलो ईरा 5एक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित स्टार ओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यह हैंडसेट क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ आता है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी की स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

Xolo Era 5X के पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। ज़ोलो ईरा 5एक्स में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी है।अब बात कनेक्टिविटी की। Xolo Era 5X में 4 जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक है।

स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। Xolo Era 5X पोर्टेट लाइटिंग, रियल-टाइम बोकेह, फेस ब्यूटी, एचडीआर, सुपर नाइट, पैनारोमा समेत कई फीचर्स से लैस है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 152.2x73x7.9 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.