Xiaomi के कस्टम रॉम MIUI 11 से सितंबर में उठ सकता है पर्दा

पिछले कुछ समय से Xiaomi के MIUI 11 के बारे में खबरें सामने आ रही हैं और अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस नए वर्जन को सितंबर के अंत तक जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 20 अगस्त 2019 12:44 IST
ख़ास बातें
  • MIUI 11 कॉन्फ्रेंस अगले महीने हो सकती है आयोजित
  • डायलर ऐप के लिए स्पीच-टू-टेक्स्ट फीचर दिया जा सकता है
  • MIUI 11 ओएस होगा 'नया और यूनिक'

Xiaomi के कस्टम रॉम MIUI 11 से सितंबर में उठ सकता है पर्दा

पिछले कुछ समय से Xiaomi के MIUI 11 के बारे में खबरें सामने आ रही हैं और अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस नए वर्जन को सितंबर के अंत तक जारी किया जा सकता है। शाओमी के प्रोडक्ट निर्देशक ने हाल ही में एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने मीयूआई कॉन्फ्रेंस के दो लकी ड्रॉ टिकट देने की बात का जिक्र किया था, यह इस बात का संकेत दे रहा है कि मीयूआई 11 को रोल आउट करने का प्रोसेस चल रहा है। एंड्रॉयड स्किन के आगामी वर्जन के नए फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन इसमें वॉयस-टू-टेक्स्ट ट्रांसलेशन फीचर दिया जा सकता है।

MyDrivers की रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी प्रोडक्ट निर्देशक और मीयूआई एक्सपीरियंस महाप्रबंधक ने रोल आउट के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि मीयूआई 11 कॉन्फ्रेंस अगले महीने आयोजित होगी, यह इस बात का संकेत दे रहा है कि सॉफ्टवेयर को भी सितंबर तक जारी किया जा सकता है।
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि मीयूआई 11 नए और अनोखे ओएस के साथ आ सकता है। यह भी कहा गया है कि नए फीचर्स देने के साथ नए वर्जन में विज्ञापन समस्या का भी समाधान मिलेगा। उम्मीद है कि फोन डायलर ऐप के लिए बिल्ट-इन स्पीच-टू-टेक्स्ट ट्रांसलेशन फीचर दिया जा सकता है। शाओमी ने बताया कि मीयूआई 11 में बैटरी सेविंग के लिए नया मोनोक्रोम पावर सेविंग मोड दिया जाएगा जिसे सुपर पावर सेविंग मोड नाम से उतारा जा सकता है।

यह मोड यूआई को ब्लैक और व्हाइट कलर स्कीम में बदल देगा और यह टेलीफोन और मैसेजिंग को छोड़कर सभी फीचर्स को बंद कर देगा। मीयूआई 11 को नए आइकन और यूआई डिजाइन के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा शेयरिंग के बाद स्क्रीनशॉट के ऑटोमेटिक डिलीट का सपोर्ट, स्टेटस बार ऑप्टिमाइज़ेशन, ट्रांजिशन एनीमेशन समेत कई फीचर मिलेंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, MIUI 11, MIUI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  4. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  5. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  8. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  9. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  10. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.