MIUI 12 के कुछ फीचर्स का टीज़र Xiaomi ने किया ज़ारी

Xiaomi के अधिकारिक MIUI वीबो चैनल पर MIUI 12 के बारे में जानकारियां टीज़र के जरिए पोस्ट की जा रही हैं। लेटेस्ट टीज़र के मुताबिक इसमें ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले के लिए MAML फ्रेमवर्क सपोर्ट मौजूद होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2020 15:44 IST
ख़ास बातें
  • MIUI 12 के साथ मिलेगा लेआउट कस्टमाइज़ेशन सपोर्ट
  • 1000 से ज्यादा ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले डिज़ाइन पेश करेगी कंपनी
  • मीयूआई 12 में मिलेगा प्राइवेसी प्रोटेक्शन भी

27 अप्रैल को लॉन्च होगा MIUI 12

MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम 27 मार्च को लॉन्च किया जाएगा, इसके साथ ही इस दिन Mi 10 Lite 5G से भी चीन में पर्दा उठाया जाएगा। Xiaomi थोड़ा-थोड़ा करके इसके फीचर्स की भी जानकारी दे रही है। हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी थी कि नया ऑपरेटिंग सिस्टम डार्क मोड 2.0 के साथ लॉन्च होगा। नया डार्क मोड कई नए फीचर्स जैसे स्मार्ट वॉलपेपर और डायनामिक फॉन्ट एडजस्टमेंट लेकर आएगा, ताकि यूज़र्स को एक खास अनुभव प्रदान किया जा सके। वहीं, अब कंपनी ने इसके थर्ड पार्टी स्टाइल 'ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले' फीचर की जानकारी दी है। कैमरा ऐप में भी थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिलेंगे और कंपनी ने मुख्य रूप से लेआउट कस्टमाइज़ेशन के सपोर्ट की जानकारी दी है। इसका मतलब यह है कि यूज़र्स को चुनने के लिए विकल्प मिलेंगे कि वह आगे कौन-से फंक्शन देखना चाहते हैं और कौन-से फंक्शन वह मुख्य इंटरफेस के पीछे छिपाना चाहते हैं।

Xiaomi के अधिकारिक MIUI वीबो चैनल पर MIUI 12 के बारे में जानकारियां टीज़र के जरिए पोस्ट की हैं। लेटेस्ट टीज़र के मुताबिक, इसमें ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले के लिए MAML फ्रेमवर्क सपोर्ट मौजूद होगा। इस सपोर्ट की मदद से थर्ड पार्टी डेवलपर्स नए डिज़ाइन और स्टाइल को क्रिएट कर सकेंगे। कंपनी ने बताया है कि वह MIUI 12 के साथ 1000 से ज्यादा स्टाइल लॉन्च करेगी। शाओमी भी कुछ नए ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले जोड़ेगी, इसमें कंपनी का अधिकारिक मास्कॉट Mi Bunny भी शामिल होगा।

इसके अलावा, MIUI की कैमरा प्रोडक्ट मैनेजर Queena ने MIUI 12 के नए कैमरा UI का स्क्रीनशॉट साझा किया है। लेआउट काफी मिनिमल है और उन्होंने लिखा है कि यह कैमरा ऐप लेआउट कस्टमाइज़ेशन को सपोर्ट करेगा। यूज़र्स को फ्रंट में आने वाले कैमरा ऑप्शन में चुनने की सुविधा मिलेगी। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि इस लेआउट में कम से कम दो और ज्यादा से ज्यादा 10 कैमरा फीचर्स जोड़े गए हैं।

शाओमी ने MIUI 12 के साथ इनफोर्मेंशन सिक्योरिटी मैनेजमेंट सिस्टम और बेहतर प्राइवेसी प्रोटेक्शन का भी जिक्र किया है। हालांकि, सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से 27 अप्रैल को पता चल जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MIUI 12, MIUI 12 Features, MIUI 12 Camera, MIUI, Mi 10 Lite 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  2. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  3. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  4. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  5. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  7. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.