Xiaomi के 40 वॉट वायरलेस चार्जर की मिली झलक, 40 मिनट में 4,000 एमएएच बैटरी को किया फुलचार्ज

Xiaomi के 40 वॉट वायरलेस चार्जर की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 3 मार्च 2020 13:54 IST
ख़ास बातें
  • 4,000 एमएएच बैटरी वाले Mi 10 Pro पर दिखा डेमो
  • चार्जर पर अभी काम चल रहा, कई टेस्ट हैं बाकी
  • Xiaomi इस चार्जर में एक वर्टिकल एयर कूलर भी दिया जाएगा

Xiaomi ने अभी 40 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक का टीज़र किया ज़ारी

बीते कुछ महीनों से फास्ट वायरलेस चार्जिंग तकनीक के टीज़र ज़ारी करने के बाद Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट चंग चैंग ने Weibo पर कंपनी की 40 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की झलक दिखाई है। कंपनी ने टीज़र में एक वीडियो का इस्तेमाल किया है। इस वीडियो में 4,000 एमएएच बैटरी वाले Mi 10 Pro के साथ नए वायरलेस चार्जर की क्षमता को दिखाया गया है। इस पोस्ट में 40 वॉट वाले वायरलेस चार्जर की कीमत और इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

वीडियो में नए अवतार वाला Mi 10 Pro स्मार्टफोन वायरलेस चार्जर के जरिए चार्ज होता दिख रहा है। वीडियो में फोन को फुल चार्ज होने में लगे समय को रिकॉर्ड किया गया है। वीबो पोस्ट में Xiaomi के इस आधिकारी ने बताया है कि यह वायरलेस चार्जर 4,000 एमएएच की बैटरी को 20 मिनट में 57 प्रतिशत तक और 40 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। चैंग ने यह भी बताया कि इस चार्जर में एक वर्टिकल एयर कूलर भी दिया जाएगा, जो चार्जर को ज्यादा गर्म होने से रोकेगा।

प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देते हुए Xiaomi के एक प्रतिनिधि ने एंड्रॉयड अथॉरिटी को बताया कि चार्जर पर अभी काम चल रहा है। अभी इस प्रोडक्ट के कई टेस्ट बाकी हैं। फिलहाल, इसे लॉन्च करने की जानकारी नहीं उपलब्ध है।

आपको बता दें कि Xiaomi ने बीते साल अपने दूसरे 5जी स्मार्टफोन Mi 9 Pro के साथ 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी से पर्दा उठाया था। यह वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी शाओमी मी 9 प्रो फोन की 4,000 एमएएच बैटरी को 70 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत चार्ज करने की क्षमता रखती है।
Advertisement

शाओमी ने फरवरी में मी 10 प्रो लॉन्च किया था। इसकी बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 50 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 30 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग और 10 वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 50 वॉट चार्जिंग स्पीड शाओमी के फोन में अब-तक की सबसे तेज चार्जिंग क्षमता है। एक वीडियो से पता चला था कि मी 10 प्रो को 50 प्रतिशत चार्ज होने में 19 मिनट लगते हैं। फोन 52 मिनट में यपूरा चार्ज हो जाता है।
Advertisement

कंपनी जैसे ही 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग से पर्दा उठाएगी। इसका मुकाबला Oppo की 30 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से होगा। माना जा रहा है कि ओप्पो के 30 वॉट वायरलेस चार्जर को Oppo Find X2 के साथ पेश किया जाएगा। इस संबंध में 6 मार्च को एक इवेंट आयोजित होना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.