Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत

Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन्स फेस्टिव ऑफर्स में सस्ते मिलने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2026 19:48 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17 Ultra का 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹1,29,999 में उपलब्ध होगा।
  • Redmi Turbo 5 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹37,999 में आएगा।
  • Redmi A7 Pro 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹15,499 में मिलेगा।

Diwali With Xiaomi सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी।

Photo Credit: Xiaomi

दिवाली के मौके पर Xiaomi स्पेशल फेस्टिव ऑफर्स लेकर आया है, जिससे स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी, पावर बैंक, एयर प्यूरीफायर, स्मार्टवॉच, टैबलेट और अन्य डिवाइसेज पर डिस्काउंट मिलेगा। आज हम Xiaomi और Redmi के स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट पर बात कर रहे हैं, जिन्हें इन ऑफर्स के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है। फेस्टिवल सीजन के मौके पर स्मार्टफोन्स पर होने वाली बचत में कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर्स शामिल होंगे। आइए विस्तार से जानते हैं।

Redmi A7 Pro 5G
Redmi A7 Pro 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹15,499 में मिलेगा। A7 Pro 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन 6300mAh की बैटरी से लैस किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3.0 के साथ आता है। 

Redmi Note 15 SE 5G
Redmi Note 15 SE 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹22,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹24,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹26,999 में आएगा। Redmi Note 15 SE में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स  ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।

Redmi Note 15 5G
Redmi Note 15 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹26,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत ₹29,999 होगी। Note 15 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 5,520mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi Note 17 5G
Redmi Note 17 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹25,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹28,999 में खरीदा जा सकेगा। Note 17 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 8000mAh बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Redmi Turbo 5 5G
Redmi Turbo 5 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹37,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹42,999 में उपलब्ध होगा। Turbo 5 में 6.59 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2712×1220 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट प्रोसेसर आता है। 

Xiaomi 17T
Xiaomi 17T का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹64,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹69,999 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। शाओमी के इस फोन में 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2756x1268 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट  है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट से लैस है। इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है। 

Xiaomi 17 Ultra
Xiaomi 17 Ultra का 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹1,29,999 में उपलब्ध होगा। Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2608x1200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 1-120Hz और ब्राइटनेस 3500 निट्स है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। 17 Ultra के रियर में f/1.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.