Xiaomi Redmi 6A की पहली सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में

Xiaomi ने भारत में Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro तीन नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। आज रेडमी 6ए की पहली सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर दोपहर 12 बजे होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 सितंबर 2018 10:08 IST
ख़ास बातें
  • आज दोपहर 12 बजे होगी Redmi 6A की फ्लैश सेल
  • शाओमी रेडमी 6ए की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है
  • पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में Redmi 6 Series को लॉन्च कर दिया है। रेडमी 6 के तहत कंपनी ने Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro तीन नए स्मार्टफोन को उतारा है। आज रेडमी 6ए की पहली सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर दोपहर 12 बजे होगी। यह फ्लैश सेल है इसका मतलब स्टॉक सीमित है, इसलिए सेल शुरू होने से पहले साइट पर जाएं. पता, नाम, नंबर, पेमेंट डिटेल (कार्ड नंबर) सभी जरूरी चीजों को सेव कर लें। सेल शुरू होते ही सबसे पहले फोन को कार्ट में डालें। Redmi 6A के प्रमुख फीचर यह है कि इसमें आपको फेस अनलॉक, डुअल वोल्ट और पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी मिलेगी।
 

Redmi 6A की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

शाओमी रेडमी 6ए की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। Xiaomi Redmi 6A का दूसरा वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 6,999 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने यह कीमत पहले दो महीने के लिए रखी है। इसके बाद कीमत में बदलाव संभव है। रेडमी 6ए ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। अब बात लॉन्च ऑफर की। Reliance Jio यूजर्स को अतिरिक्त 100 जीबी डेटा और 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा।
 

Redmi 6A के स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी 6ए में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। Redmi 6A में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट। साथ देते हैं 2 जीबी रैम। यह डुअल वीओएलटीई डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट मीयूआई 9.6 के पर चलेगा जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में इस फोन को भविष्य में मीयूआई 10 अपडेट मिलने की गारंटी दी। अब आते हैं कैमरा डिपार्टमेंट पर। Redmi 6A में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, जो एफ 2.2 अपर्चर, पीडीएएफ के साथ आया है। फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेंसर, जिसे पोर्ट्रेट मोड सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम में लाया जा सकता है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट का कुल वज़न 145 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Redmi 6A में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good-looking and easy to handle
  • Excellent battery life
  • Reasonable performance for the price
  • Bad
  • Too much bloat and too many ads
  • Price will rise after introductory offer
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.