Xiaomi ने 10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किए दो पावर बैंक, फास्ट चार्जिंग के गजब फीचर्स से लैस

Xiaomi Pocket Power Bank 10000mAh की कीमत 1,699 रुपये और Power Bank 4i 10000mAh की कीमत 1,299 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जुलाई 2024 18:03 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Pocket Power Bank 10000mAh की कीमत 1,699 रुपये है।
  • Xiaomi Power Bank 4i 10000mAh की कीमत 1,299 रुपये है।
  • Xiaomi Power Bank 4i 10000mah में 37Wh 3.7V 10000mAh बैटरी है।

Xiaomi Pocket Power Bank 10000mAh में 22.5W MAX पावर है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने आज अपनी 10वीं वर्षगांठ के इवेंट के दौरान भारत में दो नए पावर बैंक Xiaomi Pocket Power Bank 10000mAh और Xiaomi Power Bank 4i 10000mAh लॉन्च किए हैं। इन पावर बैंक में फास्ट चार्जिंग के साथ कई डिवाइस एक साथ चार्ज करने की क्षमता मिलती है। यहां हम आपको इन पावर बैंक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Pocket Power Bank 10000mAh, Power Bank 4i 10000mAh Price


Xiaomi Pocket Power Bank 10000mAh की कीमत 1,699 रुपये है। यह Maroon और Blue कलर्स में उपलब्ध है। Xiaomi Power Bank 4i 10000mAh की कीमत 1,299 रुपये है। यह Classic Black, Olive Green और Coral Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह पावर बैंक बिक्री के लिए 12 बजे 15 जुलाई, 2024 से Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट और Xiaomi रिटेल आउटलेट्स के साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर उपलब्ध है।


Xiaomi Pocket Power Bank 10000mAh Specifications


Xiaomi Pocket Power Bank 10000mAh में 37Wh 3.7V 10000mAh बैटरी दी गई है। इनपुट के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट और आउटपुट के लिए 22.5W MAX पावर मिलती है। इसमें एक यूएसबी टाइप सी आउटपुट पोर्ट और दो यूएसबी ए पोर्ट शामिल है। यह पावर बैंक 5V=3A ड्यूल पोर्ट दिए गए हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 10.52 cm, चौड़ाई 6.52 cm, मोटाई 2.69 cm है। यह पावरबैंक 9 V/2.5 A, 12 V/1.5 A चार्जर और यूएसबी केबल के जरिए 3.5 घंटे मे फुल चार्ज हो सकता है। वहीं 5.5 घंटे में 5 V/2 A चार्जर और यूएसबी केबल के जरिए चार्ज हो सकता है। लो पावर डिस्चार्ज मोड, टू वे फास्ट चार्ज शामिल है। 12-लेयर सेफ्टी प्रोटेक्शन, क्विक चार्ज 3.0, मल्टी पोर्ट एक्सेस शामिल है। कंपनी इस पावर बैंक के साथ एक साल की वारंटी प्रदान करती है।


Advertisement
Xiaomi Power Bank 4i 10000mah Specifications


Xiaomi Power Bank 4i 10000mah में 37Wh 3.7V 10000mAh बैटरी दी गई है। यह 22.5W MAX आउटपुट प्रदान करता है। इसमें यूएसबी टाइप सी इनपुट पोर्ट दिया गया है। वहीं आउटपुट के लिए यूएसबी-C और 2 यूएसबी-A पोर्ट हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 14.78 cm, चौड़ाई 7.39 cm, मोटाई 1.53 cm है। यह 9 V/2 A, 12 V/1.5 A चार्जर और यूएसबी केबल के जरिए 4 घंटे मे फुल चार्ज हो सकता है। वहीं 5 V/2 A चार्जर और USB केबल के जरिए 6 घंटे में फुल चार्ज हो सकता है। 12-लेयर सेफ्टी प्रोटेक्शन वाले पावर बैंक में लो पावर डिस्चार्ज मोड दिया गया है। इससे एक साथ तीन डिवाइस चार्ज हो सकते हैं। इससे टू-वे फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। यह क्विक चार्ज 3.0 का सपोर्ट करता है। कंपनी पावर बैंक के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  2. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  3. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  4. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  5. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  6. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  7. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  8. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  9. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.