Xiaomi MIJIA रेफ्रिजरेटर 610L आइस क्रिस्टल व्हाइट हुआ पेश, कम दाम में बेहतर कूलिंग और स्टोरेज

Xiaomi MIJIA 610L Ice Crystal White Double Door रेफ्रिजरेटर की कीमत 3,599 yuan (लगभग 42,589 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 मई 2023 10:19 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीनी बाजार में Xiaomi MIJIA Refrigerator 610L पेश किया है।
  • Xiaomi MIJIA 610L Ice Crystal White रेफ्रिजरेटर की कीमत 3,599 है।
  • Xiaomi MIJIA रेफ्रिजरेटर एक हाई क्वालिटी इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस है।

Xiaomi MIJIA Refrigerator 610L में 20 पार्टिशन हैं।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीनी बाजार में Xiaomi MIJIA Refrigerator 610L Ice Crystal White लॉन्च कर दिया है। रेफ्रिजरेटर फूड को क्रिस्पी और फ्रेश रखने के लिए एयर-कूल्ड और फ्रॉस्ट-फ्री डबल-फ्रीक्वेंसी कंवर्जन प्रदान करता है। यहां हम आपको Xiaomi MIJIA के इस नए रेफ्रिजरेटर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Xiaomi MIJIA Refrigerator 610L Ice Crystal White की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Xiaomi MIJIA 610L Ice Crystal White Double Door रेफ्रिजरेटर की कीमत 3,599 yuan (लगभग 42,589 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह चीन में JD.com जैसे अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। हालांकि, अभी तक ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

Xiaomi MIJIA Refrigerator 610L Ice Crystal White  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi MIJIA रेफ्रिजरेटर आइस क्रिस्टल व्हाइट एक हाई क्वालिटी वाले इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस है जो सुपर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। कंप्रेसर 10 साल की वारंटी के साथ आता है। रेफ्रिजरेटर की लो साउंड रेटिंग लगभग 36dB है। हाई क्वालिटी वाले इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ Xiaomi MIJIA रेफ्रिजरेटर आइस क्रिस्टल व्हाइट 20 पार्टिशन प्रदान करता है। यह एयर-कूल्ड फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसमें रेफ्रिजरेटर को मैनुअल डीफ्रॉस्टिंग की जरूरत नहीं होती है। MIJIA ऐप का इस्तेमाल करके रेफ्रिजरेटर को कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। यूजर्स रेफ्रिजरेटर के टेंप्रेचर और मोड को एडजेस्ट करने के लिए ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेफ्रिजरेटर Xiao Ai वॉयस कंट्रोल का भी सपोर्ट करता है।
Advertisement

Xiaomi MIJIA Refrigerator 610L में एक आइस क्रिस्टल व्हाइट ग्लास पैनल दिया गया है जिसे मिरर इफेक्ट देने के लिए पॉलिश किया गया है। इस रेफ्रिजरेटर में 20 पार्टिशन हैं। ये पार्टिशन स्टोरेज के लिए यूजर्स की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इसकी बड़ी क्षमता वाला डोर शेल्फ डिजाइन डोर बॉडी के स्पेस यूटिलाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। शेल्फ आइटम की डबल-रो बेहतर प्लेसमेंट का सपोर्ट करती हैं। रेफ्रिजरेटर के डोर में उपलब्ध स्पेस को इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन को ज्यादा गहरा किया गया है।  रेफ्रिजरेटर एक सिल्वर-आयन एंटीबैक्टीरियल और डीडोराइजिंग मॉड्यूल से लैस है जो रेफ्रिजरेटर में गंध को खत्म करने में मदद करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.