'I Love Mi' Amazon सेल में Xiaomi Mi A2 और Redmi Y2 मिलेंगे सस्ते में

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in पर प्रमोशनल सेल शुरू करने वाली है। सेल के दौरान कई स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका होगा।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2018 12:12 IST
ख़ास बातें
  • Amazon पर 6 दिसंबर से शुरू होगी 'I Love Mi' सेल
  • सेल के दौरान Mi A2 और Redmi Y2 पर मिलेगा डिस्काउंट
  • Flipkart Big Shopping Days सेल भी 6 दिसंबर से
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in पर प्रमोशनल सेल शुरू करने वाली है। Xiaomi Sale में केवल उन स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स मिलेंगी जो अमेजन इंडिया पर बेचे जाते हैं। शाओमी ने फिलहाल 'I love Mi' सेल के दौरान मिलने वाले दो ऑफर्स से तो पर्दा उठाया है। अन्य शानदार ऑफर्स से पर्दा गुरुवार को उठाया जाएगा। नया स्मार्टफोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो Xiaomi 'I love Mi' सेल के दौरान Mi A2 और Redmi Y2 को सस्ते में खरीदने का सुनहरा अवसर होगा।

'I love Mi' सेल के दौरान Xiaomi Mi A2 और Redmi Y2 स्मार्टफोन को सस्ते में बेचा जाएगा। शाओमी रेडमी वाई2 (3 जीबी, 32 जीबी) का यह वेरिएंट छूट के बाद 8,999 रुपये (एमआरपी 10,499 रुपये) में बेचा जाएगा। वहीं इसका 4 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,499 रुपये के बजाय 10,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। I love Mi Sale का आयोजन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर किया गया है। Xiaomi 'I Love Mi' Sale का आगाज़ भी ठीक उसी दिन से हो रहा है जिस दिन Flipkart Big Shopping Days सेल की शुरुआत हो रही है। दोनों ही प्लेटफॉर्म पर सेल 6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक चलेगी।  

Xiaomi Mi A2 का 4 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये (एमआरपी 17,499 रुपये) तो वहीं इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट को छूट के बाद 16,999 रुपये (एमआरपी 20,500 रुपये) में बेचा जाएगा। शाओमी मी ए2 और शाओमी रेडमी वाई2 के अलावा 'I love Mi' सेल के दौरान मिलने वाली अन्य शानदार डील्स से पर्दा गुरुवार को उठेगा। Mi A2 और Redmi Y2 स्मार्टफोन पर एक्सचेंज डिस्काउंट और बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा दी जाएगी। फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल के दौरान शाओमी के सब ब्रांड पोको का पहला स्मार्टफोन Poco F1 पर 5,000 रुपये तक की छूट मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi India, I Love Mi Sale, Amazon, Xiaomi Sale

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.