फोन के कैमरा में बड़े अपग्रेड आ सकते हैं। Leica ब्रांडिंग कैमरा इसमें मिलने की उम्मीद जताई गई है।
Xiaomi 18T इससे पहले आए Xiaomi 17T का सक्सेसर फोन होगा।
Photo Credit: X/@gadgetsdata
Xiaomi 18T के लॉन्च को लेकर लीक्स तेज हो गए हैं। कंपनी ने इससे पहला मॉडल मई में लॉन्च किया था। अब सक्सेसर मॉडल जल्द ही पेश हो सकता है। फैंस के लिए नया अपडेट एक अच्छी खबर लेकर आया है। लीक में पता चलता है कि फोन में बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। यह अपकमिंग Xiaomi फोन 200 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होकर आ सकता है। कैमरा Leica ट्यून्ड बताया जा रहा है। यानी फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी का उम्दा अनुभव मिलने की संभावना है।
Xiaomi 18T के लॉन्च को लेकर अफवाहें तेज हो गई हैं। अब जाने माने टिप्स्टर @Gadgetsdata ने फोन के कैमरा को लेकर अहम जानकारी दी है। फोन में तीन रियर कैमरा बताए जा रहे हैं। कैमरा में बड़े अपग्रेड आ सकते हैं। Leica ब्रांडिंग कैमरा इसमें मिलने वाला है। कैमरा में हाई रिजॉल्यूशन मिल सकता है। फोन का मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का बताया गया है। साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
Xiaomi 18T (27022PT99I 🇮🇳) expected specs : • 1.5K 165Hz / 185Hz flat LTPS OLED • Dimensity 8600 SoC • LPDDR5X RAM, UFS 4.1 Leica triple camera : 📸 200MP main 📸 50MP UW (likely JN5) 📸 50MP periscope telephoto 🤳 32MP • Android 17, IP69, USB 2.0, US FS • It'll launch in India 🇮🇳 Also : Xiaomi 18 Pro will launch next month in India
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) November 8, 2026Xiaomi 18T का डिस्प्ले भी अपग्रेडेड होगा। फोन में LTPS OLED डिस्प्ले पैनल बताया गया है। इसमें 165Hz तक रिफ्रेश रेट आने का कयास लगाया गया है। वहीं, गेमिंग के दौरान यह 185Hz तक भी सपोर्ट कर सकता है। फोन के डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा। प्रोसेसर की जहां तक बात है, कहा गया है कि फोन MediaTek Dimensity 8600 चिप से लैस हो सकता है। फोन को कंपनी धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इसके लिए अपकमिंग फोन IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है।
Android 17 के साथ इस फोन को आउट ऑफ द बॉक्स पेश किया जा सकता है। फोन में USB-C पोर्ट होगा जिसमें USB 2.0 सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में कई और अतिरिक्त फीचर्स दिए जा सकते हैं। यह IR ब्लास्टर के साथ भी आ सकता है। फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग क्षमता भी संभावित है। हालांकि इसके लॉन्च में अभी कई महीने लग सकते हैं, कंपनी ने अधिकारिक रूप से लॉन्च डेट को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी