Xiaomi 17 Max मई में लॉन्च के लिए तैयार, 200MP का Leica कैमरा, 8000mAh की होगी बैटरी!

फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर आ सकता है। साउंड के लिए इसमें डुअल स्पीकर्स देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मई 2026 10:27 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आ सकता है।
  • Xiaomi 17 Max में बड़ा 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है।
  • फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आ सकता है।

Xiaomi 17 सीरीज का नया फ्लैगशिप मॉडल Xiaomi 17 Max लॉन्च के लिए तैयार है।

Photo Credit: notebookcheck

Xiaomi 17 सीरीज का नया फ्लैगशिप मॉडल Xiaomi 17 Max लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से फोन का लॉन्च कंफर्म कर दिया है। इसके साथ ही लॉन्च टाइम भी बता दिया है। फोन का हाइलाइट फीचर इसका डिस्प्ले बताया गया है। फोन में एक बड़ा और फ्लैट डिस्प्ले मिलने वाला है। इसके अलावा इसका कैमरा भी चर्चा में है जो Leica ट्यून्ड होगा। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आ सकता है। इस फोन में 3x ऑप्टिकल जूम फीचर भी बताया गया है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले Xiaomi 17 Max के बारे में सभी खास बातें। 

Xiaomi 17 Max फोन का लॉन्च टाइम कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। फोन मई में ही लॉन्च होने वाला है। लॉन्च डेट की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। लेकिन प्री-ऑर्डर कंपनी ने शुरू कर दिए हैं। वहीं, फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा लॉन्च से पहले हो चुका है। Weibo पर Xiaomi (via) ने फोन का अधिकारिक टीजर जारी कर दिया है जिसमें बताया गया है कि फोन मई में लॉन्च होने जा रहा है। यहां पर फोन का डिजाइन भी सामने आ गया है। फोन को लाइट ब्लू कलर में टीज किया गया है। इसमें स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।  

Advertisement

Xiaomi 17 Max में बड़ा 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। यह एक फ्लैट डिस्प्ले होगा। इस लिहाज से फोन मल्टीमीडिया और एंटरटेनमेंट के लिए खास फीचर्स से लैस हो सकता है। फोन में Leica कैमरा बताया गया है। इससे पहले आए लीक्स की मानें तो फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आ सकता है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। इसमें 3X ऑप्टिकल जूम फीचर भी बताया गया है। 

Xiaomi 17 Max में 8000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 50W वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट भी बताया गया है। इसके अलावा फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर आ सकता है। साउंड के लिए इसमें डुअल स्पीकर्स देखने को मिल सकते हैं। फोन की कीमत 5199 युआन (लगभग 73,000 रुपये) हो सकती है। फोन ब्लू के अलावा ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट्स में भी आ सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.