200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ आएगा Xiaomi 12T Pro, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक

कैमरा मॉड्यूल पर "200MP" बोल्ड अक्षरों में लिखा गया है, जिससे कंफर्म होता है कि फोन में वास्तव में एक बड़ा 200MP कैमरा सेंसर होगा। Xiaomi 12T Pro इस सेंसर को पेश करने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अगस्त 2022 14:12 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi जल्द ही मार्केट में Xiaomi 12T Pro को लेकर आने वाली है।
  • फोनएंड्रॉइड ने Xiaomi 12T Pro की एक लाइव फोटो शेयर की है।
  • Xiaomi 12T Pro में 200MP सेंसर Samsung ISOCELL HP1 हो सकता है।

Photo Credit: Phonandroid

Xiaomi जल्द ही मार्केट में Xiaomi 12T Pro  को लेकर आने वाली है। लॉन्च से होने से पहले ही इस स्मार्टफोन को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं। यह स्मार्टफोन एक रीब्रांडेड Redmi K50 Ultra हो सकता है। एक हाल ही में आई रिपोर्ट से पता चला है कि Xiaomi आज ग्लोबल मार्केट में इस स्मार्टफोन का ऐलान करेगा।

फ्रेंच पब्लिकेशन फोन एंड्रॉइड ने Xiaomi 12T Pro की एक लाइव फोटो शेयर की है, जिसमें इसमें 200MP कैमरा की जानकारी दी गई है। जैसा कि इमेज में पता चलता है, Xiaomi 12T Pro का कैमरा मॉड्यूल Xiaomi 12 Pro के जैसा है। हालांकि प्राइमरी सेंसर आमतौर पर बड़ा लगता है।
Advertisement

कैमरा मॉड्यूल पर "200MP" बोल्ड अक्षरों में लिखा गया है, जिससे कंफर्म होता है कि फोन में वास्तव में एक बड़ा 200MP कैमरा सेंसर होगा। Xiaomi 12T Pro इस सेंसर को पेश करने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। हालांकि Xiaomi अपने फोन पर 200 मेगापिक्सल कैमरा का इस्तेमाल करने वाली पहली कंपनी नहीं है, क्योंकि यह मोटोरोला ने किया है।

Xiaomi 12T Pro में 200MP सेंसर Samsung ISOCELL HP1 हो सकता है, जो इस प्रकार का पहला सेंसर है। यह 1/1.22 इंच के साइज के लिए 0.64 µm के इन्डिविजुअल पिक्सल प्रदान करता है। सैमसंग ISOCELL HP3 सेंसर Pixel Binning टेक्नोलॉजी की मदद से 50 मेगापिक्सल फोटो क्लिक कर सकता है। कैमरा कम रोशनी में भी 12.5 मेगापिक्सल की फोटो लेने में सक्षम है।
Advertisement

मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड यूनिट और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो स्नैपर दिया गया है। इसके अलावा Xiaomi 12T Pro में 6.67 इंच की OLED FHD+ 144Hz डिस्प्ले दी जा सकती है। सेफ्टी के लिए इस स्मार्टफोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो ऐसा बताया जाता है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिप से लैस हो सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें एलपीडीडीआर5 RAM और यूएफएस 3.1 स्टोरेज हो सकती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.