Wiko Hi Enjoy 60s 5G स्मार्टफोन 13MP कैमरा, HarmonyOS के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Wiko Hi Enjoy 60s 5G में 6.75-इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2023 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Wiko Hi Enjoy 60s 5G में 6.75-इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Wiko Hi Enjoy 60s 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Wiko Hi Enjoy 60s 5G में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है।

Wiko Hi Enjoy 60s 5G में 6.75-इंच की LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Wiko

Huawei के ब्रांड Wiko ने बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Wiko Hi Enjoy 60s 5G लॉन्च कर दिया है। हुवावे का यह ब्रांड अपने किफायती 5जी स्मार्टफोन के लिए लोकप्रिय है। यह आम तौर पर 5G चिपसेट के साथ मौजूदा 4G-ओनली Huawei फोन को रि-रिलीज करता है। इस साल की शुरुआत में ब्रांड ने Huawei Enjoy 60 के 5G वर्जन के तौर पर Wiko Hi Enjoy 60 5G को पेश किया था। बाद में कंपनी ने Wiko Hi Enjoy 60 Pro 5G लॉन्च किया। यह फोन Huawei Enjoy 60 Pro से अलग निकला। अब ब्रांड ने Wiko Hi Enjoy the 60s 5G को बाजार में उतारा है। यहां हम आपको Wiko Hi Enjoy the 60s 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Wiko Hi Enjoy 60s 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात करें तो Wiko ने अभी तक Enjoy 60s 5G की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।


Wiko Hi Enjoy 60s 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Wiko Hi Enjoy 60s 5G में 6.75-इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है।सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 3.5mm हेडफोन जैक और 199 ग्राम वजन है। Wiko Hi Enjoy 60s 5G में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। यह एंड्रॉयड पर बेस्ड HarmonyOS पर काम करता है। बैटरी बैकअप के मामले में इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Wiko Hi Enjoy 60s 5G, Wiko Hi Enjoy 60 5G का टोन्ड-डाउन वर्जन है। S वेरिएंट अलग कलर्स और डाउनग्रेडेड कैमरा से लैस है। नए मॉडल में वही डिजाइन है लेकिन कैमरे के लिए गोल्डन रिंग नहीं हैं। इसके अलावा यह गोल्ड और व्हाइट कलर के अलावा, डार्क ब्लू और ब्लैक कलर्स में भी आता है। 
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  2. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  4. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  7. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  8. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  9. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.