Westinghouse W2 सीरीज एचडी, फुलएचडी और क्वांटम सीरीज 4K Google टीवी लॉन्च, कीमत 10499 रुपये से शुरू

Westinghouse W2 सीरीज 32 इंच (HD), 40 इंच (FHD) और 43 इंच (FHD) डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जुलाई 2023 11:22 IST
ख़ास बातें
  • Westinghouse W2 सीरीज 32 इंच (HD), 40 इंच (FHD) और 43 इंच (FHD) में है।
  • Westinghouse Quantum सीरीज गूगल टीवी में 50 इंच और 55 इंच की डिस्प्ले है।
  • Westinghouse Quantum सीरीज गूगल टीवी में MediaTek MT9062 प्रोसेसर है।

Westinghouse Quantum सीरीज 50,55 इंच डिस्प्ले में उपलब्ध हैं।

Photo Credit: Westinghouse

यूएस की जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Westinghouse ने भारतीय बाजार में दो W2 सीरीज टीवी और दो Quantum सीरीज टीवी को पेश कर दिया है। यहां हम आपको Westinghouse स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Westinghouse W2 सीरीज टीवी


Westinghouse W2 सीरीज 32 इंच (HD), 40 इंच (FHD) और 43 इंच (FHD) डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है। Westinghouse W2 सीरीज 32 इंच (HD) की कीमत 10,499 रुपये, Westinghouse W2 सीरीज 40 इंच (FHD) की कीमत 16,999 रुपये और Westinghouse W2 सीरीज 43 इंच (FHD) की कीमत 17,999 रुपये है। ये स्मार्ट टीवी Realtek प्रोसेसर पर काम करते हैं। स्टोरेज के लिए टीवी में 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। टीवी एंड्रॉयड टीवी 11 पर काम करते हैं।

W2 सीरीज में वॉयस सपोर्ट वाला रिमोट कंट्रोल दिया गया है जो कि विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे Prime Video, Zee 5, Sony LIV और Voot आदि के बटन से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए Westinghouse W2 में 3 एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। साउंड सेटअप के लिए टीवी में सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी के साथ दो 6W बॉक्स स्पीकर दिए गए हैं।


Westinghouse Quantum सीरीज गूगल टीवी के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Westinghouse Quantum सीरीज गूगल टीवी में 50 इंच और 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि 4K रेजोल्यूशन और HDR10+ सपोर्ट करती है। Westinghouse Quantum  50 इंच की कीमत 27,999 रुपये है, वहीं Westinghouse Quantum  55 इंच की कीमत 32,999 रुपये है। Westinghouse W2 सीरीज और Quantum सीरीज गूगल टीवी Amazon India Prime Day सेल पर बिक्री के 15 और 16 जुलाई को उपलब्ध होंगे। वहीं अर्ली एक्सेस के तहत 14 जुलाई को खरीदा जा सकता है।

Westinghouse Quantum सीरीज गूगल टीवी में MediaTek MT9062 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए 2GB RAM और 16 GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ये टीवी Google TV पर काम करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टटीवी में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3 एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। टीवी के साथ वॉयस सपोर्ट वाला रिमोट आता है। साउंड के मामले में 48W स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं जो कि डॉल्बी ऑडियो डीटीएस ट्रूसराउंड टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.