Vivo Z5x में होगी 5,000 एमएएच की बैटरी

Vivo 24 मई को चीन में अपने नए स्मार्टफोन Vivo Z5x को लॉन्च करेगी। ऐसा कहा जा रहा था कि Vivo Z5x में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है लेकिन अब यह बात कंफर्म हो गई है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 23 मई 2019 10:20 IST
ख़ास बातें
  • 5,000 एमएएच की बैटरी होगी Vivo Z5x में
  • Vivo Z5x को पंच-होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है
  • वीवो ज़ेड5एक्स में हो सकता है स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर

Vivo Z5x में होगी 5,000 एमएएच की बैटरी

Photo Credit: JD.com

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo 24 मई को चीन में अपने नए स्मार्टफोन Vivo Z5x को लॉन्च करेगी। आधिकारिक लॉन्च से पहले वीवो ज़ेड5एक्स से संबंधित कई लीक सामने आ चुके हैं। लीक से Vivo Z5x के प्रोसेसर के बारे में भी पता चला था। Vivo Z5x कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसे पंच-होल डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है। पंच-होल डिज़ाइन के अलावा ऐसा भी कहा जा रहा था कि Vivo Z5x में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है लेकिन अब यह बात कंफर्म हो गई है।

Vivo के प्रोडक्ट मैनेज़र ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक कमेंट का रिप्लाई करते हुए इस बात को कंफर्म किया है कि Vivo Z5x में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी होगी। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि कुल मिलाकर डिवाइस की मोटाई 9 मिलीमीटर से कम रखी जाएगी।

वीवो के Wu Fany ने कंफर्म किया है कि Vivo Z5x में 6.53 इंच का डिस्प्ले होगा। वीवो के प्रोडक्ट मैनेज़र ने यह भी शेयर किया वह पिछले दो दिनों से Vivo Z5x पर दो गेम खेल रहे हैं और फोन ने लगभग 14 घंटे का कंबाइन प्लेटाइम दिया है।  

वीवो ज़ड5एक्स को 24 मई को चीन में लॉन्च किया जाना है लेकिन लीक से यह पता चला है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर हो सकता है। चीनी रिटेलर साइट JD.com पर हाल ही में एक लीक से यह भी पता चला था कि Vivo Z5x के चार वेरिएंट हो सकते हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट।
Advertisement

Vivo Z5x को गीकबेंच पर भी स्पॉट किया गया था जिससे इस बात का पता चला था कि वीवो ज़ेड5एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 के साथ उतारा जा सकता है। वीवो ने आगामी Vivo Z5x मॉडल के लिए एक पेज़ भी बनाया है जिसपर काउंटडाउन चल रहा है। लॉन्च में अब ज्यादा समय शेष नहीं है तो ऐसे में फोन के बारे में आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Vivo Z5X
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.