Vivo Y95 का रिटेल बॉक्स आया सामने, तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

Vivo ने इस महीने के शुरुआत में Vivo Y93 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। अब नए लीक से पता चला है कि कंपनी Vivo Y93 के अपग्रेड वर्जन Vivo Y95 को लॉन्च करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 नवंबर 2018 17:51 IST
ख़ास बातें
  • सिक्योरिटी के लिए Vivo Y95 में है फिंगरप्रिंट सेंसर
  • 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है वीवो वाई95
  • स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट से लैस है Vivo Y95

Vivo Y95 का रिटेल बॉक्स आया सामने

Photo Credit: AndroidPure

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने इस महीने के शुरुआत में Vivo Y93 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। वीवो वाई93 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट, 4 जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 6.2 इंच डिस्प्ले और दो रियर कैमरे से लैस है। अब नए लीक से पता चला है कि कंपनी Vivo Y93 के अपग्रेड वर्जन Vivo Y95 को लॉन्च करने की तैयारी में है। वीवो वाई93 की तुलना में Vivo Y95 का कैमरा अपग्रेड किया गया है। सिक्योरिटी के लिए वीवो वाई95 स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई दे रहा है।

रिटेल बॉक्स, स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें एंड्रॉयड प्योर साइट पर सामने आई हैं। रिटेल बॉक्स पर मौजूद स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, Vivo Y95 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस पर चलता है। फोन में 6.22 इंच हेलो फुल व्यू एचडी (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है।
Advertisement
 

Photo Credit: AndroidPure

MySmartPrice साइट ने Vivo Y95 के रिटेल बॉक्स और प्रोमो इमेज को शेयर किया है। रिटेल बॉक्स की तस्वीर एंड्रॉयड प्योर द्वारा लीक हुई तस्वीर से मिलती जुलती है। हाल ही में सामने आई तस्वीर को देखने से पता चलता है कि Vivo Y95 के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप, सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। याद करा दें कि Vivo Y93 स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के बजाय कंपनी द्वारा फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया था।

अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ Vivo Y95 में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेंसर। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच बैटरी दी जा सकती है। रिपोर्ट की मुताबिक, Vivo Y95 जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। वीवो वाई95 की कीमत पर सस्पेंस फिलहाल बरकरार है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Vivo Y95, Vivo Y95 specifications, Vivo Y95 Image Leak
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.