50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo ने चीनी बाजार में नया स्मार्टफोन Vivo Y6 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2026 13:22 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y6 5G में 50 मेगापिक्सल का CMOS कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Y6 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo Y6 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Vivo Y6 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने चीनी बाजार में नया स्मार्टफोन Vivo Y6 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। Y6 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Vivo Y6 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo Y6 5G Price

Vivo Y6 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 24,000 रुपये), 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 27,000 रुपये) और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 (लगभग 30,000 रुपये) है। यह फोन चीन में गैलेक्सी सिल्वर, ऑब्सीडियन ब्लैक और फीनिक्स वेलकम्स गोल्ड कलर में उपलब्ध है।

Vivo Y6 5G Features & Specifications

Vivo Y6 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इस फोन में 4nm ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक की UFS3.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है और यह फेस रिकग्निशन का भी सपोर्ट करता है। Y6 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Y6 5G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का CMOS कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 5G, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे सेंसर हैं। इस फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 + IP68 रेटिंग दी गई है। यह फोन SGS गोल्ड लेबल 5-स्टार ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन 6 से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.64 मिमी, चौड़ाई 78.43 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 219 ग्राम है।

Advertisement

Vivo Y6 5G की डिस्प्ले कैसी है?

Vivo Y6 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है।

Vivo Y6 5G की बैटरी कैसी है?

Vivo Y6 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Vivo Y6 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Vivo Y6 5G में 4nm ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट दिया गया है।

Vivo Y6 5G का कैमरा कैसा है?

Vivo Y6 5G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का CMOS कैमरा और सेल्फी के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.75 इंच

Cover Resolution

720x1570 पिक्सल

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.