Dimensity 700 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ Vivo Y55s 5G लॉन्‍च

VivoY55s डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। सेल्‍फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2021 19:36 IST
ख़ास बातें
  • चीन में लॉन्‍च हुए इस स्‍मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है
  • VivoY55s डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • यह Android 11 पर चलता है, जिसके ऊपर Origin OS skin की लेयर है

यह स्मार्टफोन Android 11 पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी के Origin OS skin की लेयर है।

वीवो Vivo ने उसकी Y सीरीज में एक नए 5G स्‍मार्टफोन Vivo Y55s 5G को लॉन्‍च कर दिया है। कई लीक्‍स में यह बताया गया था कि Vivo Y55s में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह बात फोन के लॉन्‍च के साथ पुख्‍ता हो गई है। चीन में लॉन्‍च हुए इस स्‍मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है। बैटरी 6000mAh की है। VivoY55s डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। सेल्‍फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 11 पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी के Origin OS skin की लेयर है।

Vivo Y55s 5G के दाम और उपलब्‍धता

Vivo Y55s 5G की कीमत CNY 1,699 (लगभग 20,200 रुपये) है। यह तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू और पिंक में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन के लिए एक लिस्टिंग अब कंपनी की वेबसाइट पर लाइव है, लेकिन यह कब तक बिक्री के लिए जाएगा, इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

Vivo Y55s 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Vivo Y55s 5G में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर की ताकत है। यह डिवाइस 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आती है और 8GB रैम व 128GB स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन में 6.58 इंच का फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले है। 6,000mAh की बैटरी फोन में दी गई है, जिसे USB टाइप-सी पोर्ट और 18W चार्जर से फुल किया जा सकता है।

बात करें कैमरों की, तो Vivo Y55s 5G एक डुअल कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल के नॉच के अंदर है। नीचे की तरफ USB टाइप-सी पोर्ट और उसके ठीक पास में 3.5 mm का हेडफोन जैक दिया गया है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.