64MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y53s 5G लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y53s की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,500 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जबकि फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,800 रुपये) है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 जून 2021 13:17 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y53s 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है
  • वीवो वाई53एस 5जी में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है
  • फोन की सेल 11 जून से शुरू होगी

90Hz डिस्प्ले से लैस है फोन

Vivo Y53s 5G स्मार्टफोन को चीन में पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y52s के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह एक बजट-फ्रेंडली 5जी स्मार्टफोन है, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और डिस्प्ले नॉच के साथ स्थित है। स्मार्टफोन में किनारों पर स्लिम बेजल्स दिए गए हैं, जबकि फोन नीचे का किनारा थोड़ा मोटा है। वीवो वाई53एस 5जी फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध कराया गया है, जबकि रैम व स्टोरेज में दो विकल्प मिलेंगे।
 

Vivo Y53s 5G price

Vivo Y53s की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,500 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जबकि फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,800 रुपये) है। फोन की प्री-सेल चीन में JD.com और कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से शुरू कर दी गई है, जहां फोन के बेस मॉडल की कीमत CNY 1,699 (लगभग 19,400 रुपये) है। हालांकि, सेल की बात करें तो फोन की सेल 11 जून को शुरू होगी। फिलहाल Vivo ने फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
 

Vivo Y53s 5G specifications

वीवो वाई53एस 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Origin OS 1.0 पर काम करता है। इस फोन में 6.58 इंच का डिस्पेल दिया गया है, जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, यह फोन अज्ञात ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोससेर से लैस है, जिसको Nashville Chatter की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह 480 प्रोसेसर हो सकता है। फोन के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई53एस 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है और दूसरे कैमरे की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए वीवो वाई53एस 5जी फोन में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। वहीं, सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

वीवो वाई53एस 5जी में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163.95x75.3x8.5mm और भार 189 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.