50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo ने चीनी बाजार में Vivo Y500s लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2026 08:22 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y500s में 6.75 इंच की HD LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y500s में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • Vivo Y500s में 7200mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo Y500s में 6.75 इंच की HD LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने चीनी बाजार में Vivo Y500s लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2  चिपसेट और 7,200mAh की बैटरी दी गई है। Y500s में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन धूल, पानी और झटकों से बचाव के लिए IP रेटिंग से लैस है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo Y500s  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo Y500s Price

Vivo Y500s के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 24,800 रुपये) और 12GB + 256GB और 8GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 (लगभग 28,900 रुपये) है। यह फोन गैलेक्सी सिल्वर, ऑब्सीडियन ब्लैक और फीनिक्स गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल यह फोन देश में आधिकारिक ई-स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Advertisement

Vivo Y500s Features & Specifications

Vivo Y500s में 6.75 इंच की HD LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570x720 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2  चिपसेट से लैस है, जिसके साथ Adreno 613 जीपीयू मिलता है। इस फोन में 12GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। Y500s में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल, पानी और झटकों से बचाव के लिए IP रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Y500s के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेसियल रिकग्निशन का सपोर्ट भी मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.64 मिमी, चौड़ाई 78.43 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी/8.49 मिमी और वजन 219 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.