Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y37c लॉन्च किया 6GB रैम, 5500mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ!

फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी लगी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी दी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2025 14:00 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • यह फोन डस्ट और वाटर रसिस्टेंट है और IP64 रेटिंग से लैस है।
  • सेल्फी के लिए फोन फ्रंट में 5 मेगापिक्सल के कैमरा से लैस है।

Vivo Y37c फोन में 6.56 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: GizmoChina

Vivo ने अपना सस्ता फोन Vivo Y37c मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में अफॉर्डेबल प्राइस में कंपनी ने धांसू फीचर्स देने की कोशिश की है। फोन में 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें ड्रॉप नॉच डिजाइन है। यह एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी लगी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी दी है। फोन में 6 जीबी रैम मिलती है जिसके साथ में 128GB स्टोरेज आती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Vivo Y37c Price

Vivo Y37c की कीमत 1199 युआन (via) (लगभग 14,000 रुपये) है जिसमें इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन को कंपनी ने चीन में पेश किया है और यह Dark Green और Titanium कलर्स में आता है। फोन चीन में खरीद के लिए उपलब्ध है। अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है। 
Advertisement
 

Vivo Y37c Specifications

Vivo Y37c फोन में 6.56 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें ड्रॉप नॉच डिजाइन है। यह फोन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में कंपनी ने 570 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है। इसके साथ में आई-प्रोटेक्शन फीचर भी मिलता है जो ब्लू लाइट एमिशन को कम करता है। यह फोन डस्ट और वाटर रसिस्टेंट है और IP64 रेटिंग से लैस है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन फ्रंट में 5 मेगापिक्सल के कैमरा से लैस है। 
Advertisement

फोन में Unisoc T7225 चिपसेट लगा है जिसके साथ में 6 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग है। फोन में वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। यह फोन Android 14 आधारित OriginOS 4 पर रन करता है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल जाता है। 

बैटरी की बात करें तो फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी लगी है। इसके साथ में कंपनी ने 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में SIM 4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, USB-C, और एक 3.5mm ऑडियो जैक भी है। फोन के डाइमेंशन 167.30 x 76.95 x 8.19mm और वजन 199 ग्राम है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.