Vivo Y37+ हुआ लॉन्च, जानें 6000mAh बैटरी और रिमोट कंट्रोल फीचर वाले फोन की कीमत

Vivo Y37+ चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 6.74 इंच 90Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मार्च 2026 12:44 IST
ख़ास बातें
  • Dimensity 6300 प्रोसेसर और 8GB RAM शामिल
  • 6000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग Vivo Y37+ की खासियत
  • 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,599 युआन (करीब 21,400 रुपये)

Vivo Y37+ में 6000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले

Photo Credit: Vivo

Vivo ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y37+ लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Y सीरीज का नया मॉडल है, जिसमें बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, फोन में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 6000mAh बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित OriginOS 5 पर चलता है।

कीमत की बात करें तो Vivo ने Vivo Y37+ के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,599 युआन (करीब 21,400 रुपये) रखी है। फोन को Obsidian Black, Glaze Blue और Sunrise Gold कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह फिलहाल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है और जल्द इसकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद है।

Vivo Y37+ में 6.74 इंच का LCD फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1000 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन 70 प्रतिशत NTSC कलर गैमट और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ आती है। बैटरी के लिए फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी की लाइफ पांच साल तक बनी रह सकती है। इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग (OTG) सपोर्ट भी मिलता है, जिससे दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। 

कैमरा की बात करें तो Vivo Y37+ में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस और f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। इसमें Night, Portrait, Panorama और Pro जैसे कैमरा मोड दिए गए हैं। रियर कैमरा 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

फोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें Mali G57 GPU दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। Memory Fusion फीचर की मदद से 8GB तक वर्चुअल RAM भी जोड़ी जा सकती है।

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल Nano SIM, Wi Fi, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IR रिमोट कंट्रोल और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है। फोन SGS सर्टिफाइड ड्रॉप रेसिस्टेंस के साथ आता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.