8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन

Vivo Y32 लॉन्च हो गया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा दिया गया है। इसमें Unisoc T7300 प्रोसेसर और IP68/IP69 रेटिंग भी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2026 15:20 IST
ख़ास बातें
  • 8,000mAh Battery और 44W चार्जिंग
  • 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलता है 50MP मेन रियर कैमरा
  • फोन फिलहाल सीमित देशों में लॉन्च हुआ है, भारत को लेकर कोई घोषणा नहीं

Photo Credit: Vivo

Vivo ने Y-Series में नया Vivo Y32 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया है, जहां फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिस्प्ले, 50MP कैमरा और IP68/IP69 रेटिंग दी गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

Vivo Y32 में 6.87 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1592×720 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1,300 निट्स तक जाती है। फोन में Unisoc T7300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB और 6GB LPDDR4X RAM के विकल्प मिलते हैं, जबकि स्टोरेज 128GB UFS 2.2 है। जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है। इसे 44W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो Vivo Y32 के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का दूसरा सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में स्टीरियो स्पीकर और पावर बटन में दिया गया साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

Vivo ने फोन की मजबूती पर भी ध्यान दिया है। Y32 को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा के मामले में बेहतर सुरक्षा देता है। फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है और इसमें 4G कनेक्टिविटी मिलती है।

डिजाइन की बात करें तो Vivo Y32 को Twilight Red और Sunset Orange रंगों में पेश किया गया है। Twilight Red मॉडल की मोटाई 8.69mm और वजन 229 ग्राम है, जबकि Sunset Orange मॉडल 8.79mm मोटा और 230 ग्राम वजन का है।

Advertisement

कीमत और भारत में लॉन्च की बात करें तो, Vivo ने अभी Y32 की कीमत की घोषणा नहीं की है। फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बांग्लादेश और नेपाल में लिस्ट किया गया है, लेकिन भारत में इसे कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.