Vivo Y300t हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 7300 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Vivo ने चीनी बाजार में अपना किफायती स्मार्टफोन Vivo Y300t लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2025 09:38 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y300t में 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y300t में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Vivo Y300t में 6500mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo Y300t में 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने चीनी बाजार में अपना किफायती स्मार्टफोन Vivo Y300t लॉन्च कर दिया है। Y300t में 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Vivo Y300t के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y300t Price


Vivo Y300t के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1199 yuan (लगभग 14,110 रुपये), 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1299 yuan (लगभग 15,290 रुपये ), 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1499 yuan (लगभग 17,640 रुपये) और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1699 yuan (लगभग 19,995 रुपये) है। यह फोन ऑशियन ब्लू, रॉक व्हाइट और ब्लैक कॉफी कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।


Advertisement
Vivo Y300t Specifications


Vivo Y300t में 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इस फोन में 2.5GHz ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 4nm प्रोसेसर के साथ Mali-G615 MC2 GPU है। यह फोन 8GB / 12GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB / 512GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OriginOS  15 पर काम करता है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Y300t के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165.7 मिमी, चौड़ाई 76.3 मिमी, मोटाई 8.19 मिमी और वजन 208 ग्राम है। स्टीरियो स्पीकर वाला यह फोन MIL-STD-810H ग्रेड बॉडी के साथ आता है जो कि धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  5. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  6. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  7. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  8. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  9. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  10. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.