Vivo Y300 GT लॉन्च हुआ 12GB रैम, 7620mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत

डिवाइस में 7620mAh की बैटरी है जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मई 2025 13:04 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 50MP+2MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।
  • सेल्फी के लिए फोन 16MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
  • फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है।

Vivo Y300 GT में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo Y300 GT Launched: Vivo ने अपनी Y सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo Y300 GT लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन कई आकर्षक फीचर्स से लैस होकर आता है। Vivo Y300 GT में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8 सीरीज का चिपसेट है। डिवाइस में 7620mAh की बैटरी है जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा और भी कई धांसू फीचर्स इसमें मिलते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं लेटेस्ट Vivo स्मार्टफोन की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Vivo Y300 GT Price

Vivo Y300 GT फोन की कीमत 1899 युआन (लगभग 22,500 रुपये) है जिसमें इसका 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 2399 युआन (लगभग 28,500 रुपये) है। फोन को कंपनी ने कई कलर वेरिएंट्स में पेश किया है जिसमें Storm Purple, Black Crystal जैसे शेड्स शामिल हैं। 
 

Vivo Y300 GT Specifications

Vivo Y300 GT में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फ्लैट डिजाइन वाला डिस्प्ले है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 452PPI पिक्सल डेंसिटी मिलती है। फोन P3 कलर गेमट और DC डिमिंग जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। आंखों की सुरक्षा के लिए पैनल को SGS सर्टिफाइड किया गया है जो लो ब्लू लाइट और फ्लिकर को कम करता है। 

फोन में 50MP+2MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जिसके साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए फोन 16MP कैमरा के साथ आता है जो कि सेंटर पंचहोल कटआउट में फिट किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें Android 15 आधारित OriginOS 5 की लेयर मिलती है। 
Advertisement

Vivo Y300 GT में MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक 512GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन का बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो 7620mAh की है। किसी वीवो फोन में यह अबतक की सबसे बड़ी बैटरी है। कंपनी ने साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। इसमें डायरेक्ट पावर सप्लाई मोड भी मिलता है जो गेमिंग के दौरान हीट को कम करता है। 

अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में इंफ्रारेड ब्लास्टर, डुअल फ्रिक्वेंसी GPS, ट्रिपल फ्रिक्वेंसी BeiDou, NFC, वेट हैंड टच (गीले हाथों से भी टच इस्तेमाल) फीचर दिया गया है। फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.