4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y22 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

इस हैंडसेट को ऑफ‍िशियल वीवो वेबसाइट के जरिए मेटावर्स ग्रीन और स्टारलिट ब्लू कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by Dhruv Raghav, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 सितंबर 2022 20:00 IST
ख़ास बातें
  • फोन में HD+ रेजॉलूशन के साथ 6.55 इंच का LCD डिस्प्ले है
  • वीवो Y22 को पिछले हफ्ते इंडोनेशिया में पेश किया गया था
  • फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है

इस फोन के साथ कंपनी ने एक्सचेंज ऑफर का भी ऐलान किया है। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्‍शन पर ग्राहक 750 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

Vivo Y22 स्‍मार्टफोन को सोमवार को इंडिया में लॉन्‍च किया गया। फोन में HD+ रेजॉलूशन के साथ 6.55 इंच का LCD डिस्प्ले, 530 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 89.67 फीसदी स्क्रीन-टु-बॉडी रेश्यो दिया गया है। यह मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फिलहाल यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट के जरिए दो कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन के साथ कस्‍टमर, एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। पिछले हफ्ते ही इस फोन को इंडोनेशिया में तीन कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया था।
 

Vivo V22 के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

Vivo V22 की कीमत इंडिया में 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले वैरिएंट के लिए 14,499 रुपये तय की गई है। कंपनी भारत में एक और स्टोरेज वैरिएंट 6GB + 128GB को भी लॉन्च करेगी। मौजूदा हैंडसेट को ऑफ‍िशियल वीवो वेबसाइट के जरिए मेटावर्स ग्रीन और स्टारलिट ब्लू कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

इस फोन के साथ कंपनी ने एक्सचेंज ऑफर का भी ऐलान किया है। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्‍शन पर ग्राहक 750 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं। ऑफर एचडीएफसी बैंक कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्‍शंस पर भी लागू है।

गौरतलब है कि वीवो Y22 को पिछले हफ्ते इंडोनेशिया में पेश किया गया था। हैंडसेट को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए IDR 2,399,000 (लगभग 12,800 रुपये) कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इंडोनेशिया में यह फोन मेटावर्स ग्रीन, स्टारलिट ब्लू और समर सियान कलर ऑप्‍शंस में उपलब्‍ध है। 
Advertisement
 

Vivo Y22 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Vivo Y22 फनटच ओएस 12 पर चलता है। इसमें एचडी+ (720x1,612 पिक्सल) रेजॉलूशन के साथ 6.55 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले में 89.67 फीसदी स्क्रीन-टु-बॉडी रेश्‍यो है 70 फीसदी NTSC कलर गैमेट कवरेज है, जिसमें 530 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। सेल्फी कैमरा को वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में फ‍िट किया गया है। यह स्‍मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसमें 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज है। फोन के इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Vivo Y22 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। फोन में 2 मेगापिक्सल का बोकेह सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस, एनएफसी, एफएम रेडियो और ओटीजी सपोर्ट करता है।
Advertisement

इसका रियर पैनल प्‍लास्टिक का है, जिसे धूल और पानी के खिलाफ IP54 रेट किया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। चार्जिंग पोर्ट टाइप सी है। यह 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और 5,000mAh की बैटरी से लैस है। फोन का वजन लगभग 190 ग्राम है।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.