Vivo Y100 4G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, 50MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, जानें प्राइस

Vivo Y100 4G : हालांकि यह एक 5जी डिवाइस नहीं है, जो भारतीय मार्केट में यूजर्स की पसंद बनती जा रही हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 मई 2024 17:17 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y100 4G स्‍मार्टफोन हुआ लॉन्‍च
  • इसमें मिलता है 50 एमपी का कैमरा
  • 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है

Vivo Y100 4G को क्र‍िस्‍टल ब्‍लैक और ब्रीज ग्रीन कलर्स में लिया जा सकेगा।

Photo Credit: Vivo

Vivo Y100 4G : स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने कई एशियाई मार्केट्स में एक नया फोन लॉन्‍च किया है। इसका नाम Vivo Y100 4G है। वीवो का नया फोन एमोलेड डिस्‍प्‍ले ऑफर करता है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज ऑफर किया गया है। नया वीवो फोन 80 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग ऑफर करता है। इसमें 5 हजार एमएएच की पावरफुल बैटरी मौजूद है। हालांकि यह एक 5जी डिवाइस नहीं है, जो भारतीय मार्केट में यूजर्स की पसंद बनती जा रही हैं।  
 

Vivo Y100 4G Price 

रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo Y100 4G को क्र‍िस्‍टल ब्‍लैक और ब्रीज ग्रीन कलर्स में लिया जा सकेगा। इसके 8/256 GB वर्जन के प्राइस करीब 250 डॉलर (लगभग 20,861 रुपये) हैं। हालांकि कीमत देशों के लिहाज से अलग हो सकती है। 
 

Vivo Y100 4G Specifications 

Vivo Y100 4G में 6.67 इंच का E4 एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 1080 x 2400 पिक्‍सल्‍स का फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन ऑफर करता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनैस 1,800 निट्स है। 

Vivo Y100 4G में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर लगा है। यह एक 4जी प्रोसेसर है, जिसके साथ 8GB LPDDR4X RAM लगाई गई है। स्‍टोरेज 256 GB है। 
Advertisement

Vivo Y100 4G में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। उसके साथ 2 मेगापिक्‍सल का बोकेह सेंसर भी है। फोन में 8 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

इस वीवो फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है, जो 80W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्‍स एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी डिवाइस में है। अन्‍य खूबियों की बात करें तो 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, USB-C पोर्ट और माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा दी गई है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.