Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y05e किया लॉन्च, 5150mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत

इसमें Unisoc T606 चिपसेट लगा है जिसके साथ में 8GB तक रैम का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जुलाई 2026 13:20 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन रियर में 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस किया गया है।
  • यह IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।
  • इसमें मिलिट्री ग्रेड ड्रॉप रसिस्टेंस भी दिया गया है।

Vivo Y05e फोन में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Vodacom Business

Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y05e लॉन्च किया है। कंपनी ने बिना अधिकारिक लॉन्च घोषणा के इसे वेबसाइट पर खरीद के लिए लिस्ट कर दिया है। Vivo Y05e फोन में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें Unisoc T606 चिपसेट लगा है जिसके साथ में 8GB तक रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। यह फोन रियर में 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस किया गया है। कंपनी ने धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस इसे किया है। इसके अलावा इसमें कई तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिल जाते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Vivo Y05e Price, Availability

Vivo Y05e को कंपनी ने दक्षिणी अफ्रीका में लिस्ट किया है। फोन के अधिकारिक लॉन्च की घोषणा किए बिना यह अधिकारिक वेबसाइट Vodacom South Africa पर लिस्टेड नजर आ रहा है। इस फोन की कीमत Rand 2,499 (लगभग 14,500 रुपये) है। फोन Crest Teal कलर में लॉन्च किया गया है।

Vivo Y05e Specifications

Vivo Y05e फोन में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है जो कि 1600 x 720 पिक्सल का है। इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम आता है जिस पर OriginOS 6 की स्किन आती है। इसमें Unisoc T606 चिपसेट लगा है। जिसकी पेअरिंग में 4GB की रैम दी गई है। यह 64GB स्टोरेज से लैस है। 

यह फोन रियर में 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस किया गया है। साथ में LED फ्लैश मिलता है। फ्रंट में यह 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस होकर आता है। Vivo Y05e में कंपनी ने धूल और पानी से बचाव भी दिया है जिसके लिए यह IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। इसमें मिलिट्री ग्रेड ड्रॉप रसिस्टेंस भी दिया गया है। 

Advertisement

फोन में कंपनी ने विशाल बैटरी दी है। यह 5,150mAh की बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, ब्लूटूथ, USB-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक आदि का विकल्प मिल जाता है। फोन का वजन 199 ग्राम है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  2. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  3. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  4. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  5. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  6. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  7. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  8. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  9. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  10. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.