Vivo कर रही है सस्ते स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी! मॉडल को मिला सर्टिफिकेशन

Vivo Y04 मॉडल नेम के साथ एक Vivo फोन को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। लिस्टिंग स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2430 के साथ दिखाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2024 20:14 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y04 मॉडल नेम के साथ एक Vivo फोन को IMEI डेटाबेस में देखा गया है
  • लिस्टिंग स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2430 के साथ दिखाती है
  • इस साल मार्च में इंडोनेशिया में लॉन्च हुए Vivo Y03 का सक्सेसर हो सकता है

Vivo Y03 (ऊपर तस्वीर में) को इस साल मार्च में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Vivo

Vivo का एक नया Y-सीरीज मॉडल पहली बार एक सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के जरिए सुर्खियो में आया है। एक लेटेस्ट IMEI डेटाबेस लिस्टिंग में Vivo Y04 मॉडल नेम को देखा गया है। Vivo की Y-सीरीज में अपने किफायती स्मार्टफोन मॉडल्स के लिए जानी जाती है। यदि कंपनी इस अपकमिंग मॉडल पर काम कर रही है, तो यह Vivo Y03 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है, जिसे इस साल मार्च में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था।

Vivo Y04 मॉडल नेम के साथ एक Vivo फोन को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। लिस्टिंग स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2430 के साथ दिखाती है। लिस्टिंग में डिवाइस के नाम के अलावा कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं थी। हालांकि, इसके इस साल मार्च में इंडोनेशिया में लॉन्च हुए Vivo Y03 के सक्सेसर के रूप में आने की उम्मीद की जा सकती है। IMEI लिस्टिंग को सबसे पहले गिज्मोचाइना द्वारा देखा गया था।

जैसा कि हमने बताया, Vivo Y-सीरीज अपने किफायती पेशकशों के लिए जानी जाती है। इस सीरीज में लेटेस्ट जोड़ Y03 था। Vivo ने Y02 के बाद उसके सस्केसर Y03 को कुछ मामूली बदलावों के साथ पेश किया था। हम उम्मीद कर सकते हैं कि अपकमिंग Vivo Y04 को भी कुछ बदलावों के साथ पेश किया जाएगा।फोन IP54 रेटेड बिल्ड के साथ आता है। 

बता दें कि Vivo Y03 Android 14 आधारित FunTouch OS 14 पर रन करता है। इसमें 6.56-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Helio G85 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 4GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है जिसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। इसके रियर पैनल में दो कैमरा मिलते हैं। मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। साथ में कंपनी ने QVGA लेंस दिया है। इसमें LED फ्लैश भी है। 

Vivo Y03 को इंडोनेशिया में IDR 1,299,000 (लगभग 7 हजार रुपये) में लॉन्च किया गया था, जिसमें 4GB + 64GB कॉन्फिगरेशन आता है। इसका एक 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट IDR 1,499,000 (लगभग 8 हजार रुपये) में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  2. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  3. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  4. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  5. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  2. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  3. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  4. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  5. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  6. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  7. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  9. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  10. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.