Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?

Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 चीनी बाजार में लॉन्च हो गया है, जिसकी तुलना Google Pixel 10 Pro Fold और Samsung Galaxy Z Fold 7 से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जून 2026 08:28 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 सुपर प्रोसेसर दिया गया है।
  • Google Pixel 10 Pro Fold में Google 3nm Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है।

Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7

Photo Credit: Vivo/Google/Samsung

Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 चीनी बाजार में लॉन्च हो गया है, जिसकी तुलना Google Pixel 10 Pro Fold और Samsung Galaxy Z Fold 7 से हो रही है। Vivo X Fold 6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 सुपर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold में Google 3nm Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Galaxy Z Fold 7 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर आता है। यहां हम आपको Vivo X Fold 6, Google Pixel 10 Pro Fold और Samsung Galaxy Z Fold 7 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7

कीमत

Vivo X Fold 6 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 (लगभग 1,11,000 रुपये), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 (लगभग 1,25,000 रुपये), 16GB+512GB की कीमत CNY 9,999 (लगभग 1,39,000 रुपये) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 10,999 (लगभग 1,53,000 रुपये) है। वहीं Google Pixel 10 Pro Fold के 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,72,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 7 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,86,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच की फोल्डेबल AMOLED इनर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2504x2312 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 424 ppi पिक्सल डेंसिटी है। इसमें 6.51 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1120x2528 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 424 ppi पिक्सल डेंसिटी है।  जबकि Google Pixel 10 Pro Fold में 6.4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2364 पिक्सल, 60-120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें 8.0 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2076x2152 पिक्सल, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1856x2160 पिक्सल और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनस है। इसमें 6.5 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2520 पिक्सल और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो है। 

Advertisement

प्रोसेसर

Vivo X Fold 6 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 सुपर प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold में Google 3nm Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 7 ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस किया गया है।

रैम और स्टोरेज

Vivo X Fold 6 में 16GB LPDDR5x Ultra RAM और 1TB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold में 16GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज आती है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 7 में 12GB/16GB RAM और 256GB/512GB/1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। 

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Vivo X Fold 6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 Fold पर काम करता है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 7 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप

Vivo X Fold 6 के रियर में F/1.68 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F/2.05 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और F/2.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 127 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) वाला 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 7 के रियर में F1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और F2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा मिलता है।

फ्रंट कैमरा

Vivo X Fold 6 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए F/2.4 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और F/2.4 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा आता है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 7 में F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Vivo X Fold 6 में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold में 5015mAh की बैटरी आती है जो कि 30W वायर्ड और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 7 में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Vivo X Fold 6 में 5जी, 4जी एलटीई वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, NavIC और जीपीएस दिया गया है। जबकि Google Pixel 10 Pro Fold में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 3.2 मिलता है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 7 में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और एनएफसी दिया शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.