Vivo X Fold 4 लॉन्च से पहले यहां आया नजर, मिलेगी सबसे बड़ी 6365mAh बैटरी

Vivo का नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन चीन में एक सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2024 12:38 IST
ख़ास बातें
  • Vivo कथित तौर पर नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 4 पर काम कर रहा है।
  • Vivo X Fold 4 मॉडल नंबर V2429A के साथ TENAA पर नजर आया है।
  • Vivo X Fold 4 में एक बड़ा 6,365mAh सेल है।

Vivo X Fold 3 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 4 पर काम कर रहा है। हाल ही में Vivo का नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन चीन में एक सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया है। X Fold 4 को TENAA पर देखा गया था। इस लिस्टिंग से फोन के बारे में काफी कुछ पता चला है। यहां हम आपको Vivo X Fold 4 के फीचर्स और डिजाइन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X Fold 4 आया TENAA पर नजर


चीनी ब्रांड ने हाल ही में फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Vivo X200 पेश की है। अब ब्रांड का Vivo X Fold 4 मॉडल नंबर V2429A के साथ TENAA पर नजर आया है। हालांकि, स्मार्टफोन का आधिकारिक नाम कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन Vivo X Fold 4 होगा। IMEI डाटाबेस ने कंफर्म किया है कि Vivo X Fold 4 का V2429 मॉडल नंबर है, तो V2429A फोल्डेबल फोन के वेरिएंट में से एक हो सकता है।

सर्टिफिकेशन से आगामी वीवो स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चला है। हालांकि, 91Mobiles की एक रिपोर्ट डेटाबेस में बैटरी पैक में कुछ खुलासा हुआ। Vivo X Fold 4 में एक बड़ा 6,365mAh सेल है, जो कि 6,500mAh बैटरी के तौर पर आ सकता है। ऐसा होता है तो Vivo X Fold 4 में Vivo X Fold 3 में दी गई 5,500mAh सेल के मुकाबले में बड़ी बैटरी होगी।

आपको बता दें कि Vivo X Fold 4 में किसी भी फोल्डेबल फोन की तुलना में सबसे बड़ी बैटरी है। बड़ी बैटरी के साथ इस फोन की बॉडी अपने पिछले मॉडल के मुकाबले में थोड़ी मोटी हो सकती है। हालांकि, X Fold 4 का डिजाइन X Fold 3 Pro के मुकाबले स्लिम और लाइट होने की उम्मीद है। वीवो का आगामी फोल्डेबल फोन सैटेलाइट नेविगेशन (ग्लोनास), ड्यूल 5जी सिम सपोर्ट और एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट आ सकता है। लीक्स में यह सुझाव था कि X Fold 4 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.