Vivo V80 5G कंपनी का पॉपुलर फोन रहा है जो लॉन्च के समय से ही चर्चा में है।
Vivo V80 5G को Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट पर लिस्ट कर दिया गया है।
Photo Credit: Amazon
Vivo V80 5G को Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन पर करीबन 44% की छूट आ गई है। यानी एमआरपी से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। Vivo V80 5G कंपनी का पॉपुलर फोन रहा है जो लॉन्च के समय से ही चर्चा में है। फोन में 50MP मेन कैमरा के साथ तीन कैमरा मिलते हैं। इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी है। फोन Ultra Cinematic Video फीचर से लैस होकर आता है। अब इस धांसू फोन को जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर पर लिया जा सकता है।
Vivo V80 5G को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 1,11,999 रुपये है। लेकिन Amazon पर फोन 44% प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 8जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 62,999 रुपये रह जाती है। लेकिन इसे कंपनी ने और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है। इसके लिए आपको छोटा सा बैंक ऑफर इसके साथ लगाना होगा। Vivo V80 5G को अगर आप चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो 6300 रुपये की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए Amazon Sale पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Vivo V80 में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2750×1260 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में V80 एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड OriginOS 7 के साथ आता है।
Vivo V80 के रियर कैमरा सेटअप में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल सिम और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी