Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Vivo ने हाल ही भारत में Vivo V70 FE लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Poco X8 Pro Max 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2026 08:23 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V70 FE में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर मिलता है।
  • Poco X8 Pro Max 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर से लैस है।
  • Redmi Note 15 Pro+ 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर है।

Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max vs Redmi Note 15 Pro+ 5G

Photo Credit: Vivo/Poco/Redmi

Vivo ने हाल ही भारत में Vivo V70 FE लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Poco X8 Pro Max 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G से हो रही है। Vivo V70 FE ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। जबकि Poco X8 Pro Max 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। आइए Vivo V70 FE, Poco X8 Pro Max और Redmi Note 15 Pro+ 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max vs Redmi Note 15 Pro+ 5G

Advertisement

कीमत और स्टोरेज

Vivo V70 FE के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। वहीं Poco X8 Pro Max 5G के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये है। जबकि Redmi Note 15 Pro+ 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। जबकि Poco X8 Pro Max 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2756×1268 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले आती है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम

Vivo V70 FE एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। जबकि Poco X8 Pro Max 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड पर HyperOS 2 पर चलता है।

Advertisement

प्रोसेसर

Vivo V70 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। जबकि Poco X8 Pro Max 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर से लैस है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप

Vivo V70 FE के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि Poco X8 Pro Max 5G के रियर में f/1.51 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा आता है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा

Vivo V70 FE में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का आई ऑटो फोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Poco X8 Pro Max 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी बैकअप

Vivo V70 FE में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6,500mAh की बैटरी है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Vivo V70 FE में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C 2.0 पोर्ट और एनएफसी है। जबकि Poco X8 Pro Max 5G में 5जी वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 6, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.