Vivo V50, V50e और Y29 4G होंगे कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन! मिला सर्टिफिकेशन

Vivo के एक Y-सीरीज स्मार्टफोन को भी सर्टिफिकेशन मिला है, जिसके Vivo Y29 4G होने की संभावना है। EEC के अलावा, पहले इस स्मार्टफोन मॉडल को IMEI डेटाबेस में देखा जा चुका है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 नवंबर 2024 21:12 IST
ख़ास बातें
  • Vivo के 3 स्मार्टफोन मॉडल - V2427, V2428 और V2434 को EEC सर्टिफिकेशन मिला
  • V2427 और V2428 क्रमश: Vivo V50 और V50e हो सकते हैं
  • V2434 मॉडल नंबर Vivo Y29 4G हो सकता है

Vivo V40e (ऊपर फोटो में) को भारत में 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था

Vivo V40 सीरीज को भारत में इस साल अगस्त में लॉन्च किया था और अब ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने V50 सीरीज पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। सीरीज के दो स्मार्टफोन Vivo V50 और V50e को पहले IMEI डेटाबेस में देखा गया था और अब इन्हें यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) सर्टिफिकेशन मिला है। इतना ही नहीं, Vivo के एक Y-सीरीज स्मार्टफोन को भी सर्टिफिकेशन मिला है, जिसके Vivo Y29 4G होने की संभावना है। EEC के अलावा, पहले इस स्मार्टफोन मॉडल को IMEI डेटाबेस में देखा जा चुका है।

Vivo के तीन स्मार्टफोन मॉडल - V2427, V2428 और V2434 को EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया है। लिस्टिंग इनके नाम की पुष्टि नहीं करती है, लेकिन V2427 और V2428 को इससे पहले IMEI डेटाबेस पर लिस्टेड देखा जा चुका है, जहां इनके Vivo V50 और V50e होने की जानकारी दी गई थी। लिस्टिंग को सबसे पहले Mysmartprice द्वारा देखा गया था।

रिपोर्ट बताती है कि V2434 मॉडल नंबर Vivo Y29 4G हो सकता है। समान मॉडल नंबर के साथ इसे IMEI पर देखा गया था और साथ ही इसे इसी मॉडल नंबर के साथ कथित तौर पर GSMA डेटाबेस पर भी देखा जा चुका है। अपकमिंग मॉडल मौजूदा Vivo Y28 4G का सक्सेसर हो सकता है, जिसे इस साल जून में सिंगापुर में लॉन्च किया गया था।

यदि कथित मॉडल नंबर Vivo V50 सीरीज से जुड़े हैं, तो ये Vivo V40 सीरीज के सक्सेसर होंगे, जिसमें Vivo V40e भी शामिल है। सीरीज को इस साल लॉन्च किया गया था। चीन में वीवो अपनी S-सीरीज लाइनअप को पेश करती है, जो बाद में मामूली बदलावों के साथ भारत में V-सीरीज मॉडल्स के रूप में आते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि सर्टिफिकेशन में देखे गए मॉडल इस साल दिसंबर में चीन में लॉन्च होने वाली Vivo S20 सीरीज के रीबैज हो।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo V50, Vivo V50e, Vivo Y29 4G
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  3. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  7. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
  8. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  2. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  3. Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज या डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका
  4. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  5. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  6. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  7. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  8. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.