Vivo V30 देगा Snapdragon 7 Gen 3 के साथ दस्तक, गीकबेंच पर आया नजर, जानें सबकुछ

Vivo V30 और Vivo 30 Pro पर V2318 और V2319 जैसे संबंधित मॉडल नंबर्स के साथ काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 नवंबर 2023 14:06 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V30 फोन ऑक्टा कोर Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा।
  • Vivo V30 स्टोरेज के मामले में 12GB RAM से लैस होगा।
  • Vivo V30 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉइड 14 से लैस होगा।

Vivo V20 में 6.44 इंच का फुल-एचडी + डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर जल्द ही नया स्मार्टफोन Vivo V30 लेकर आ रही है। अब Vivo V30 में स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन गीकबेंच पर नजर आया है। यह स्मार्टफोन इस महीने के आखिर में या दिसंबर के शुरुआत में लॉन्च होने की संभावना है। यहां हम आपको आगामी वीवो वी30 स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo V30 की गीकबेंच लिस्टिंग


पहले की एक रिपोर्ट से पता चला है कि वीवो फिलहाल Vivo V30 और Vivo 30 Pro पर V2318 और V2319 जैसे संबंधित मॉडल नंबर्स के साथ काम कर रहा है। अब कथित Vivo V30 गीकबेंच की टेस्टिंग के डाटाबेस में नजर आया है जहां GPU परफॉर्मेंस का पता चलता है। IMEI डाटाबेस लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन ने वल्कन टेस्ट में 4167 स्कोर हासिल किया है।

बेंचमार्क लिस्टिंग से पता चला है कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम चिप पर काम करेगा जो कि आगामी Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट लग रहा है और 12GB RAM और एंड्रॉइड 14 से लैस होगा। खासतौर पर लिस्टिंग से पता चलता है कि SD7G3 में 2.63GHz पर चलने वाला एक हाई-परफॉर्मेंस कोर, 2.40GHz पर चलने वाले 3 परफॉर्मेंस कोर और 1.80GHz पर चलने वाले 4 एफिशिएंसी कोर शामिल हैं। इसके अलावा यह Adreno 720 GPU से लैस है।

हालांकि Vivo V30 सीरीज के लॉन्च की समय-सीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन Vivo द्वारा चीन में Vivo S18 और Vivo S18 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने की भी उम्मीद है। S18 में Snapdragon 7 Gen 3 और S18 Pro में Dimensity 9200 Plus चिपसेट होने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि Vivo V30, S18 का नया वर्जन हो सकता है, जबकि V30 Pro, V30 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। वीवो वी30 सीरीज भारत समेत कुछ ग्लोबल मार्केट में 2024 की पहली तिमाही में आ सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo V30, Vivo 30 Pro, Vivo Smartphone, Geekbench listing

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 सीरीज की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के भारत में लॉन्च में हो सकती है देरी, लीक हुई प्राइसिंग
  2. भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
  3. Realme Narzo 100x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. इस फिटनेस बैंड में नहीं है स्क्रीन, AI बताएगा हेल्थ का पूरा हाल! Noise REP Band भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy M67 में मिल सकता है Exynos चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 18 दिन की बैटरी, ऑफलाइन मैप के साथ नई स्मार्टवॉच Haylou Watch Hyper लॉन्च, जानें कीमत
  7. सिर्फ ₹55 में 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स! Jio लेकर आया नया JioTV Pro पैक
  8. iPhone Air 2 के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड! लॉन्च से पहले खुलासा
  9. Vivo V80 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox-E, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.