Vivo V30 Lite 5G लॉन्च हुआ 12GB रैम, Snapdragon 695 चिप, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ! जानें कीमत

कैमरा की बात करें तो यह फोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2023 12:29 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है।
  • यह Snapdragon 695 चिप से लैस है।
  • इसमें रियर में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।

Vivo V30 Lite 5G 6.67 इंच के कर्व्ड AMOLED E4 डिस्प्ले के साथ आता है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने 5G स्मार्टफोन की लिस्ट में एक और लेटेस्ट एडिशन Vivo V30 Lite 5G के रूप में कर दिया है। यह Vivo V29 Lite 5G के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हुआ है। फोन में Snapdragon 695 चिपसेट है कि जो कि इसके पहले आए मॉडल में भी देखने को मिला था। स्मार्टफोन में 6.67 इंच कर्व्ड डिस्प्ले है जो कि पंच होल वाला AMOLED डिस्प्ले है। इसमें कंपनी ने Full HD+ रिजॉल्यूशन दिया है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। यह 12GB रैम के साथ आता है। आइए जानते हैं इसका प्राइस और सभी स्पेसिफिकेशंस। 
 

Vivo V30 Lite 5G price

Vivo V30 Lite 5G कंपनी ने मैक्सिको में लॉन्च किया है जहां पर इसकी कीमत 8,999 मैक्सिकन पैसो (लगभग 44,000 रुपये) है। फोन को Forest Black, और Rose Gold जैसे कलर्स में उतारा गया है। आने वाले दिनों में इसे एशिया के कुछ मार्केट्स में भी लॉन्च किए जाने की संभावना है। 
 

Vivo V30 Lite 5G specifications

Vivo V30 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस देखें तो Vivo V30 Lite 5G 6.67 इंच के कर्व्ड AMOLED E4 डिस्प्ले के साथ आता है। सेंटर में पंचहोल कटआउट के साथ इसमें 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। डिस्प्ले में 1150 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 394 ppi पिक्सल डेंसिटी दी गई है। यह Snapdragon 695 चिप से लैस है। जिसके साथ में 12 GB LPDDR4x RAM और 256 GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। 

कैमरा की बात करें तो यह फोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इसमें रियर में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 4,800mAh बैटरी मिलती है जिसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है। Android 13 के साथ यह FunTouch OS 13 पर ऑपरेट करता है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम , 5G, 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.1, NFC, GPS, USB-C पोर्ट दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। साथ ही कंपनी ने इसमें IP54 रेटिंग भी दी है। डिवाइस के डाइमेंशन 162.35 x 74.85 x 7.69mm और वजन 190 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

हां + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.