64 मेगापिक्सल कैमरा,16GB RAM के साथ Vivo V29 Lite 5G लॉन्च, जानें क्या है खास

Vivo V29 Lite 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CZK 8,499 (लगभग 31,784 रुपये) है।  

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जून 2023 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Vivo ने Vivo V29 Lite 5G को चेक रिपब्लिक में लॉन्च कर दिया है।
  • Vivo V29 Lite 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CZK 8,499 है।
  • Vivo V29 Lite 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Vivo V29 Lite 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने Vivo V29 Lite 5G को चेक रिपब्लिक में लॉन्च कर दिया है। यह वीवो वी29 सीरीज का पहला फोन है जो कि आधिकारिक तौर पर आया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Vivo ग्लोबल मार्केट में Vivo V29 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यहां हम आपको वीवो वी29 लाइट 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo V29 Lite 5G की कीमत और उपलब्धता


Vivo V29 Lite 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CZK 8,499 (लगभग 31,784 रुपये) है।  उपलब्धता की बात करें तो V29 Lite 5G फिलहाल प्री-सेल के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 15 जून से शुरू होगी। जो लोग 1 जून से 14 जून के बीच फोन को प्री-ऑर्डर करते हैं तो उन्हें CZK 1,499 (लगभग 5,613 रुपये) के Vivo TWS 2e ईयरबड फ्री मिलेंगे। कलर ऑप्शन के लिए यह डार्क ब्लैक और समर गोल्ड में उपलब्ध है। यह फोन दो साल की वारंटी के साथ आता है।


Vivo V29 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Vivo V29 Lite 5G में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 2160Hz पल्स विड्थ मॉड्युलेशन (PWM) आई प्रोटेक्शन और 1,300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह फोन Android 13 OS पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo V29 Lite 5G में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का बोकेह लैंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमर दिया गया है। इस फोन की मोटाई 7.89mm और वजन 177 ग्राम है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग से लैस है। Vivo V29 Lite 5G में Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB RAM और 8GB वर्चुअल RAM दी गई है जो कि 128GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

हां + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.