Vivo V20 Pro 5G को भारत में मिलना शुरू हुआ Android 11 अपडेट

अपडेट के चैंजलॉग में दावा किया गया है कि वीवो वी20 प्रो 5जी फोन का यह लेटेस्ट अपडेट चैट बबल्स, प्राइऑरटी चैट फंक्शन और नोटिफिकेशन हिस्ट्री जैसे फीचर्स के साथ आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2020 12:11 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 Pro 5G के इस अपडेट का बिल्ड नंबर PD2020F_EX_A_6.70.8 है
  • वीवो वी20 प्रो 5जी के लेटेस्ट अपडेट का साइज़ 3.6 जीबी है
  • फोन में आपको दो कलर ऑप्शन प्राप्त होंगे

मिडनाइट जैज़ और सनसेट मेलोडी कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है Vivo V20 Pro 5G

Vivo V20 Pro 5G स्मार्टफोन को भारत मे एंड्रॉयड 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही इस फोन को लॉन्च किया था और अब इसके लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी कर दिया गया है। इससे पहले वीवो वी20 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 10 आधारित FunTouch OS 11 सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा था। वीवो वी20 प्रो 5जी के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप से लैस है। इसके अलावा इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 64 मेगापिक्सल सेंसर और 4,000 एमएएच की बैटरी मिलती है।

Gadgets 360 को अपने Vivo V20 Pro 5G हैंडसेट में एंड्रॉयड 11 अपडेट प्राप्त हो गया है। इस लेटेस्ट अपडेट का बिल्ड नंबर PD2020F_EX_A_6.70.8 है और इसका साइज़ 3.6 जीबी है। अपडेट के चैंजलॉग में दावा किया गया है कि वीवो वी20 प्रो 5जी फोन का यह लेटेस्ट अपडेट चैट बबल्स, प्राइऑरटी चैट फंक्शन और नोटिफिकेशन हिस्ट्री जैसे फीचर्स के साथ आता है। GSMArena ने भी इस अपडेट को प्राप्त करने का स्क्रीनशॉट साझा किया है।

वीवो वी20 प्रो 5जी फोन की कीमत भारत 29,990 रुपये है, जिसमें आपको फोन का एकमात्र 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट प्राप्त होगा। फोन को मिडनाइट जैज़ और सनसेट मेलोडी रंग विकल्पों में ऑनलाइन व ऑफलाइन उपलब्ध कराया गया है।
 

Vivo V20 Pro 5G specifications

इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

Vivo V20 Pro तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप भी है। यहां पर 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।

Vivo V20 Pro का सेल्फी कैमरा डुअल व्यू वीडियो, स्लो मो सेल्फी वीडियो, स्टेडीफेस सेल्फी वीडियो और मल्टी स्टाइल पोर्ट्रेट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। दूसरी तरफ, रियर कैमरा सेटअप में सुपर नाइट मोड, ट्राइपॉड नाइट मोड, मोशन ऑटोफोकस, आईफेसबॉडी ऑटोफोकस, ऑब्जेक्ट ऑटोफोकस और डबल एक्सपोज़र के लिए सपोर्ट है।
Advertisement

Vivo ने वीवो वी20 प्रो में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 158.82x74.20x7.39 एमएम और वज़न मात्र 170 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim, attractive design
  • Powerful SoC, 5G capable
  • Good battery life
  • Bright and vivid display
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Low-light video could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.