Vivo V19 Neo क्वाड रियर कैमरा और होल-पंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, ये हैं सभी खासियतें

Vivo V19 Neo 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत 17,999 PHP (लगभग 27,200 रुपये) है। यह एडमिरल ब्लू और क्रिस्टल व्हाइट रंग में आता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 जून 2020 12:29 IST
ख़ास बातें
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है Vivo V19 Neo
  • इंडोनेशिया में लॉन्च हुए वीवो वी19 के समान स्पेसिफिकेशन हैं शामिल
  • दो रंग के विकल्पों में आता है नया वीवो स्मार्टफोन

Vivo V19 Neo में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले आता है

Vivo V19 Neo को फिलिपिंस में लॉन्च किया गया है और यह Vivo V19 के समान स्पेसिफिकेशंस के साथ आता, जो मार्च में इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ था। यह क्वाड रियर कैमरा और सिंगल होल-पंच सेल्फी कैमरा के साथ आता है। वीवो वी19 नियो एक ही रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और दो रंग के विक्लपों में आता है। इसमें चार्जिंग के लिए 4,500mAh की बैटरी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और प्लास्टिक बॉडी भी है। अब तक, वीवो ने भारत समेत अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में जानकारी साझा नहीं की है।
 

Vivo V19 Neo price

वीवो वी19 नियो 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत 17,999 PHP (लगभग 27,200 रुपये) है। यह एडमिरल ब्लू और क्रिस्टल व्हाइट रंग में आता है। Vivo V19 Neo फिलीपींस में बिक्री के लिए पेश किया गया है और अभी तक इसकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

Vivo V19 Neo specifications

डुअल सिम वीवो वी19 नियो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 10 पर चलता है। फोन में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.38 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। वीवो वी19 नियो ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, एड्रेनो 612 जीपीयू और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

Vivo V19 Neo चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके साथ बोकेह इफेक्ट के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी दिया गया है। Vivo के इस फोन में एफ/ 2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का भी सेल्फी कैमरा है।
Advertisement
.
Vivo V19 Neo की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में डुअल बैंड वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

वीवो वी19 नियो की बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 18 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.01×74.17×8.54 मिलीमीटर है और वज़न 176 ग्राम। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.