Vivo V15 Pro, OnePlus 6T और Nokia 8.1 में कौन बेहतर?

भारत में Vivo V15 Pro की सीधी भिड़ंत Nokia 8.1 और Oneplus 6T स्मार्टफोन से होगी।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 20 फरवरी 2019 18:39 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे से लैस है Vivo V15 Pro
  • 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया 8.1 में
  • OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है

Vivo V15 Pro, OnePlus 6T और Nokia 8.1 में कौन बेहतर?

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने आज भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Vivo V15 Pro को लॉन्च कर दिया है। वीवो वी15 प्रो की अहम खासियतों की बात करें तो यह हैंडसेट 32 मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है। Vivo V15 Pro के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे हैं जो एआई (AI) से लैस हैं। स्मार्टफोन पांचवें जेनरेशन वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है। भारत में Vivo V15 Pro की सीधी भिड़ंत Nokia 8.1 और Oneplus 6T स्मार्टफोन से होगी। आइए स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर वीवो वी15 प्रो, नोकिया 8.1 और वनप्लस 6टी के बीच का अंतर समझते हैं।
 

Vivo V15 Pro बनाम Nokia 8.1 बनाम Oneplus 6T की भारत में कीमत

वीवो वी15 प्रो की कीमत 28,990 रुपये है। यह दाम 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। स्मार्टफोन टोपाज़ ब्लू और रूबी रेड रंग में मिलेगा। इसके अलावा फोन की बिक्री Amazon इंडिया, Flipkart, पेटीएम मॉल, स्नैपडील और वीवो इंडिया पर 6 मार्च से शुरू होगी। Vivo V15 Pro की प्री-ऑर्डर बुकिंग आज से शुरू हो गई है।
Advertisement

Nokia 8.1 (रिव्यू) के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब यह मॉडल फ्लिपकार्ट पर 26,690 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 29,999 रुपये में उतारा गया था और यह मॉडल अब भी इसी दाम पर अमेज़न पर बेचा जा रहा है।

Oneplus 6T की भारत में कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल बेचा जाता है। वहीं, 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 41,999 रुपये में बिक्री के लिए अमेज़न पर उपलब्ध है। इसका सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट का दाम 45,999 रुपये है।
Advertisement
 

Vivo V15 Pro vs Nokia 8.1 vs Oneplus 6T के स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात डिस्प्ले की। डुअल सिम (नैनो) वाले Vivo V15 Pro में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले है। यह सुपर एमोलेड पैनल है। Nokia 8.1 स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। Oneplus 6T में 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है।

अब बात प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज की। Vivo V15 Pro हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 एआईई प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। वीवो वी15 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। Nokia 8.1 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। नोकिया 8.1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

Oneplus 6T में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं। वनप्लस 6टी की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Vivo V15 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी क्वाड पिक्सल सेंसर है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला लेंस है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का एआई सुपर वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरे में एआई बॉडी शेपिंग और एआई पोर्ट्रेट लाइटनिंग का इस्तेमाल किया गया है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यह कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह फिक्स्ड फोकस लेंस है जिसका काम डेप्थ आंकना है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस लेंस दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में बोथी फीचर होने की बात की है। इसकी मदद से यूज़र एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। इस फॉर्मेट में वीडियो रिकॉर्ड करना भी संभव होगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप से यूज़र बोकेह इफेक्ट वाले पोर्ट्रेट शॉट बना पाएंगे।
Advertisement

OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है। OnePlus 6T का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। फ्रंट कैमरा भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है।

अब बात बैटरी क्षमता और कनेक्टिविटी की। Vivo V15 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। 3,700 एमएएच की बैटरी है जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। Nokia 8.1 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, वीओवाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

Nokia 8.1 की बैटरी 3,500 एमएएच की है। इसके बारे में 22 घंटे तक के टॉक टाइम, 24 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम और 11 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। कंपनी ने फोन में 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग होने का दावा किया है। OnePlus 6T में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
वीवो वी15 प्रो बनाम नोकिया 8.1 बनाम वनप्लस 6टी

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.39 इंच6.18 इंच6.41 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी4 जीबी8 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
3700 एमएएच3500 एमएएच3700 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड Android 9.0 Pieएंड्रॉ़यड 9.0 Pieएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2244 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.396.186.41
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2244 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:918.7:919.5:9
प्रोटेक्शन टाइप
--गोरिल्ला ग्लास

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
रैम
6 जीबी4 जीबी8 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांनहीं
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी-
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256400-
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हां--

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4)12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.4-micron) + 13-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/1.7, 1.22-micron) + 20-मेगापिक्सल (f/1.7, 1-micron)
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल (f/2.0)20-मेगापिक्सल (0.9-micron)16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1-micron)
पॉप-अप कैमरा
हां--
रियर ऑटोफोकस
-हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
-दोहरी एलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट फ्लैश
--नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
Funtouch OS 9-OxygenOS

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहां
एनएफसी
नहीं-हां
माइक्रो यूएसबी
हां--
सिम की संख्या
222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां-हां
यूएसबी टाइप सी
-हांहां
यूएसबी ओटीजी
--हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का 12000mAh बैटरी वाला फोन 2 रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च!
  2. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  4. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  5. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  6. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  7. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  8. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  9. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  10. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.