Vivo S70 का लॉन्च नवंबर में देखने को मिल सकता है। फोन इससे पहले आए Vivo S60 का सक्सेसर होगा।
अपकमिंग फोन इससे पहले आए Vivo S60 का सक्सेसर होगा।
Photo Credit: Vivo China
Vivo S70 के लॉन्च की आहट सुनाई देने लगी है। कंपनी S70 सीरीज के इस फोन को जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। फोन के बारे में कुछ अहम जानकारी एक लीक के माध्यम से सामने आई है। यह फोन हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें AMOLED पैनल आने की संभावना है। इसके साथ ही फोन में कैमरा को लेकर भी अपग्रेड मिल सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
Vivo S70 का लॉन्च नवंबर में देखने को मिल सकता है। फोन इससे पहले आए Vivo S60 (via) का सक्सेसर होगा। चीन से जाने माने टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू ने दावा किया है कि फोन का लॉन्च बहुत नजदीक है। फोन का लॉन्च नवंबर में देखने को मिल सकता है। फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में टिप्स्टर ने बड़ी बात कही है। यह फोन बड़े टेलीफोटो सेंसर के साथ आ सकता है। इसमें पुराने मॉडल के 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर से ज्यादा बड़ा सेंसर देखने को मिल सकता है।
Vivo S70 फोन के बारे में एक और खास बात यह कही है कि फोन में अटैच हो सकने वाला टेलीकन्वर्टर मिलेगा जिससे कि यूजर्स को अतिरिक्त जूम करने की सहूलियत मिलेगी। यानी महंगे फ्लैगशिप फोन वाला फीचर कंपनी बजट में ही दे सकती है। कहा गया है कि कंपनी ने अभी तक यह फीचर केवल अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X सीरीज में ही दिया है।
अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में Vivo S60 से कुछ अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं। फोन में 6.5 इंच से बड़ा AMOLED डिस्प्ले पैनल आ सकता है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन हाई रिफ्रेश रेट से लैस होगा जो कि 165Hz तक जा सकता है। फोन में हाई ब्राइटनेस सपोर्ट आने की संभावना है जो 5000 निट्स की हो सकती है। फोन Snapdragon 8s Gen 3 से ऊपर के वर्जन वाले चिप से लैस हो सकता है। फोन में 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। आउट ऑफ द बॉक्स यह Android 17 के साथ आ सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी